फिल्म इंडस्ट्री में इंटर कास्ट, इंटर कल्चर और इंटर रिलीजन में होने वाली शादी की कहानियां दिखाना कोई नया विषय नहीं है। लेकिन इस तरह के विषय को कॉमेडी के तौर पर दर्शकों के सामने पेश करना बहुत कम देखने को मिलता है। पटेल की पंजाबी शादी उसी तरह का विषय है। इसमें दो अलग संस्कृति के लोगों की शादियों को दिखाया गया है। जिसमें दूल्हे के पिता का रोल ऋषि कपूर ने और दुल्हन के पापा बने हैं परेश रावल। दोनों आप सभी को एक फनी राइड पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म में परेश रावल ने गुजराती जबकि ऋषि ने पंजाबी शख्स का किरदार निभाया है। जिसे निभाना दोनों के लिए कोई मुश्किल काम नहीं था। जहां एक सख्त तो दूसरा निश्चिंत है। तो किस तरह दोनों की मुलाकात होती है? तो हम आपको बता देते है। दरअसल वीर दास वो शख्स हैं जो दोनों को करीब लाते है। अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि फिल्म में वीर दास का किरदार गुजराती है या पंजाबी लेकिन इतना तो तय है वो अपनी पड़ोसन से शादी करने वाले हैं जो दूसरी संस्कृति से ताल्लुक रखती है। परेश रावल इस शादी के खिलाफ हैं।जहां एक तरफ फिल्म का कॉन्सेप्ट कुछ नया नहीं है। वहीं पहली बार परेश और ऋषि कपूर साथ नजर आने वाले हैं। जिसकी वजह से फिल्म दोनों के फैंस और जबर्दस्त एक्टिंग के शौकीन लोगों के लिए मस्ट वॉच बन जाती है। दोनों ही एक्टर्स को किसी भी रोल में फिट होने के लिए जाना जाता है।

सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट और भोलेनाथ मूवीज के द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है। पटेल की पंजाबी शादी में वीर दास, और पायल घोष भी नजर आएंगे। कलापी नगाडा और भारत पटेल ने इसे प्रोड्यूस किया है। वहीं संजय चहल ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ ही इसे डायरेक्ट भी किया है। सिनेमाघरों में फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो परेश रावल को संजय दत्त की बायोपिक में स्वर्गीय सुनील दत्त का किरदार निभाएंगे। जिसमें रणबीर कपूर संजय दत्त का रोल निभा रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर 102 नॉट आउट में अमिताभ बच्चन के बेटे का रोल निभाएंगे।