Parineeti Raghav Chadha Romantic VIDEO: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) फाइनली रिश्ते को लेकर ऑफिशियली ऐलान कर दिया है। दोनों सगाई करके इंडस्ट्री के नए कपल बन गए हैं। इनकी जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इनकी सगाई काफी चर्चा में रही है। फंक्शन से खूब फोटोज और वीडियोज भी सामने आए हैं। सभी ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी है। इसी बीच इनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सगाई के बाद राघव को एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने होने वाली वाइफ को Kiss किया।

परिणीति चोपड़ा का रिंग सेरेमनी से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में परिणीति का गाना ‘तेरे बिन दिल नइयों लगना’ बज रहा होता है। इस पर एक्ट्रेस भी लिपसिंक करती हैं और राघव पर प्यार लुटाते हुए नजर आती हैं। वहीं, आप नेता भी स्माइल कर रहे होते और होने वाली पत्नी पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहते हैं। वो उन्हें पहले तो Kiss करते हैं और फिर गले से लगा लेते हैं। दोनों के बीच की इस क्यूट बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बी-टाउन और राजनीतिक गलियारों के इस नए कपल पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी बधाइयां दे रहे हैं।

परिणीति ने पहनी थी ऐसी ड्रेस

रिंग सेरेमनी में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मैचिंग कलर की ड्रेस पहनी थी। इसमें दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे थे। फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने रोज़ पिंक कुर्ता पहना था, जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उन्होंने बहुत ही सादगी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने मांग टीका, कुर्ते से मैचिंग ईयरिंग्स, लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ लुक को पूरा किया था। वहीं, राघव चड्ढा ने मंगेतर से मिलता अचकन पहना था। वो एलिगेंट स्टाइल में नजर आए। कपल का सादगी भरा अंदाज खूब जंच रहा था।