बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास का रोका हो चुका है। इस समारोह में कई बड़ी हस्तियों के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के फैमिली मेंबर्स भी पहुंचे थे। अपनी कज़िन की सगाई होने पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा काफी खुश नज़र आ रही थी। परिणीति ने शुभकामनाओं से भरा एक प्यारा सा संदेश अपनी बहन के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मैसेज के साथ ही परिणीति ने प्रियंका चोपड़ा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी। इस फोटोे में परिणीति, निक और प्रियंका के साथ नज़र आ रही हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर परिणीति की इस तस्वीर के बाद उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर दरअसल पिछले साल जनवरी 2017 की है। उस समय परिणीति दुबई में छुट्टियां मना रही थीं। इस तस्वीर में भी परिणीति ने वही ड्रेस पहना है जो उन्होंने प्रियंका और निक की सगाई पर पहना हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या परिणीति ने प्रियंका की सगाई के मौके पर एक साल पुरानी ड्रेस पहनी है?
Brother-in-law and sis @priyankachopra @nickjonas pic.twitter.com/F9HSQjgOnJ
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) August 19, 2018
गौरतलब है कि परिणीति ने सोशल मीडिया पर बेहद क्यूट पोस्ट के साथ प्रियंका को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था – ‘जब हम बच्चे थे, मैं और मिमी दीदी ‘घर-घर’ खेला करते थे। हम दुल्हन बनकर शर्माते थे। हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय परोसा करते थे। अजीब लगता है लेकिन, ऐसा इसलिए था क्योंकि हमें प्यार के जादू पर विश्वास था। हमें उम्मीद थी कि एक हमें हमारे लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा। आज यहां पर काल्पनिक कुछ भी नहीं है। मैं इससे ज्यादा परफेक्ट इंसान उनके लिए नहीं सोच सकती। जैसा कि मैंने आज सुबह कहा था कि किसी भी इंसान को जज करने के लिए दो तरीके हैं। एक उनके साथ यात्रा कीजिए और दूसरा उनके साथ खाना खाइए। निक मैंने आपके साथ दोनों काम किए हैं। और इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। आप उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपको पागलों की तरह प्यार करती हैं। उनकी सुरक्षा करना क्योंकि वह मजबूत हैं लेकिन अंदर से कोमल हद्धय की हैं।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति, अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक-एक फिल्म कर रही हैं।