दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा इसी साल दिसंबर के महीने में निक जोनस के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। इधर खबर है कि इस शादी को लेकर प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति भी काफी उत्साहित हैं।

वेबसाइट pinkvilla.com के मुताबिक परिणीति चोपड़ा अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के कुछ मशहूर गानों पर जबरदस्त डांस प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। वेबसाइट की मानें तो परिणीति चोपड़ा इस शादी में कुछ गानों पर डांस परफॉरमेंस दे सकती हैं। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि परिणीति अपने होने वाले जीजा निक जोनस को भी इस बात के लिए मनाने में जुटी हैं कि वो प्रियंका के किसी भी एक हिट गाने पर उनके साथ डांस करें।

हालांकि परिणीति चोपड़ा बहन की शादी में किन-किन गानों पर डांस करेंगी अब यह साफ नहीं हो सका है। खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा भी संगीत फंक्शन में डांस करती नजर आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक अगले महीने 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज के साथ जोधपुर के उमैद भवन में शादी करेंगे। वहीं अगले दिन यानी 3 दिसंबर को यह जोड़ा क्रिश्चन रीति-रिवाज के साथ भी शादी करेगा।

[bc_video video_id=”5969283067001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

खबर यह भी है कि प्रियंका और निक की संगीत और मेहंदी फंक्शन 29-30 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस शादी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी में कई हॉलीवुड सितारे भी नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ है। प्रियंका पेरिस में इस फिल्म की शूटिंग को लेकर व्यस्त थीं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर फिल्म की शूटिंग पर लौटेंगी।