परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इसके चलते अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए परिणीति चोपड़ा काफी एक्टिव नजर आ ही है। हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची परिणीति अपने आउफिट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं। दरअसल, इस दौरान परिणीति अपनी फिट ड्रेस में खुद अनकंफर्टेबल फील कर रही थीं। ऐसे में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोगों ने भी परिणीति की ड्रेस पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

इस दौरान इंस्टाग्राम पर किसी ने परिणीति की ड्रेस की लंबाई पर कमेंट किया तो कोई वॉर्डरॉब मालफंक्शन की बात करने लगा। बता दें, इस वक्त अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी एक और फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग भी कर रही हैं। इससे पहले सिद्धार्थ और परिणीति फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ में भी नजर आ चुकी हैं। परिणीति और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल पार्ट है। यह फिल्म 19 अक्तूबर को सिनमाघरों में आएगी।

इससे पहले भी परिणीति अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं। अर्जुन कपूर और परिणीति की जोड़ी को दर्शक खासा पसंद करते हैं क्योंकि दोनों एक्टर्स ने अपनी डेब्यू फिल्म एक साथ की थी। फिल्म ‘इशकजादे’ में परिणीति और अर्जुन साथ नजर आए थे।

हाल ही मे परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा के लिए एक स्पेशल इमोशनल पोस्ट किया। दरअसल, मौका था प्रियंका की सगाई का। ऐसे में इस खास मौके पर परिणीति ने अपने बहनोई निक जोनस और बहन प्रियंका को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया जिसमें परिणीति कजिन प्रियंका के लिए इमोशनल नजर आईं। देखें पोस्ट:-

https://www.jansatta.com/entertainment/