Parineeti Chopra Twitter: परिणीति चोपड़ा ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के 5 महीने के बेटे इजहान खान के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। परिणीति की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में खुद को इजहान की खाला (मौसी) बताया है। इस कैप्शन के चलते लोग परिणीति चोपड़ा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में परिणीति चोपड़ा सानिया के बेटे के संग काफी खुश नजर आ रही हैं। जबकि इजहान खान परिणीति के हाथ को मुंह से काट रहे हैं। तस्वीर के संग परिणीति ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं खाला बन गई। इज्जु को मैं खाना चाहती हूं लेकिन अभी के लिए मैंने उसे अपना हाथ खाने की इजाजत दी है। सानिया मिर्जा क्या मैं इस बच्चे को हमेशा के लिए अपने पास रख सकती हूं।’

परिणीति की इस तस्वीर के कमेंट बॉक्स में लोग अपना रिएक्शन भी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कुरान के मुताबिक खाला आपको बुर्का पहनना है। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- मैडम आप खाला या आंटी ही बन सकती हैं, मौसी तो बनने से रही। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा- मौसी बोलती तो ज्यादा अच्छा लगता। परिणीति की इस तस्वीर को अबतक 27 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

करियर की बात करें तो परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘केसरी’ 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में परिणीति ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल अदा किया है। फिल्म ने रिलीज के 12 वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिलहाल परिणीति इन दिनों सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)