परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। कपल ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में झीलों के शहर उदयपुर में शादी की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने सोमवार को अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर की।
फोटोज में परिणीति और राघव काफी अच्छे लग रहे हैं। इस दौरान जहां परिणीति चोपड़ा ने बेज कलर का हैवी एम्बोलिश्ड लहंगा पहना था, तो वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कलर की शेरवानी में दुल्हा बनकर काफी जंच रहे थे। कपल ने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने हैं।
वहीं अब न्यूली मैरिड कपल शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। जहां लोगों को उम्मीद थी की शादी के बाद परिणीति चोपड़ा एकदम ट्रडिशनल लुक में नजर आएंगी। लेकिन परिणीति एकदम अलग ही लुक में नजर आई। परिणीति का यह लुक देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
शादी के बाद इस अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस
दरअसल शादी के बाद पहली बार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। इस दौरान राघव चड्ढा व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं नई-नवेली दुल्हन जींस टॉप में नजर आईं। तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा पिंक कलर का टॉप और ब्लू जींस पहनें नजर आ रही हैं।
इसके साथ उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया है और उनके हाथों में गुलाबी रंग का चूड़ा भी देखा जा रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही हैं। हालांकि इस लुक के लिए लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। आमतौर पर बीटाउन की न्यूली मैरिड एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
राघव और परिणीति की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘अरे ये क्या कई न्यूली ब्राइड वाला लुक नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘बिल्कुल भी न्यूली मैरिड नहीं लग रही हैं’। एक यूजर ने लिखा कि’ साड़ी पहनों कुछ दिन, बिंदी लगाओ।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘इसमें भी राजनीति।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘प्लीज अभी तो कुछ ट्रेडिशनल लुक रखो कल ही शादी हुई है आपकी।’