Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले काफी दिनों से अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिर आज वो दिन आ ही गया है, जब दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। 13 मई यानी कि आज परिणीति और राघव ने सगाई कर ली। इनकी रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा समेत मनीष मल्होत्रा और सीएम केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे थे। उन्होंने इस नए जोड़े को रिंग सेरेमनी की ढेरों शुभकामनाएं भी है। इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। परिणीति और राघव की सगाई से जुड़े सभी अपडेट्स यहां देखें।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। दोनों की सगाई की पहली फोटोज भी बाहर आ गई हैं।
परिणीति चोपड़ा के फंक्शन को अटेंड करने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दोबारा से तैयार होकर वैन्यू पर लौटे हैं। उन्हें कुर्ता पायजामा के साथ ब्लैक जवाहर कोटी में देखा गया।
पंजाब के सीएम भगवंत मान राघव-परिणीति की रिंग सेरेमनी अटेंड करने के लिए पत्नी के साथ पहुंचे हैं।
परिणीति और राघव की सगाई में सिंगर निशा शेट्टी को भी बुलाया गया है। वो उनकी इस यादगार शाम को अपनी आवाज से और भी रोमांटिक और खुशनुमा बनाने वाली हैं। सिंगर इस फंक्शन में गाना गाने वाली हैं।
परिणीति चोपड़ा की सगाई में VIP मेहमान आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में अब ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी पहुंच चुके हैं। वही उनकी सगाई भी करवाएंगे।
परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड करने के लिए अमेजन के पूर्व एग्जिक्यूटिव Thomas Drachkovitch भी पहुंचे चुके हैं। वो इस फंक्शन में कुर्ता पायजामा में ट्रेडिशनल नजर आए।
उद्धव ठाकरे के बेटे और पॉलिटिशियन आदित्य ठाकरे भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को अटेंड करेंगे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि वो दिल्ली आ चुके हैं।
परिणीति चोपड़ा की सगाई को अटेंड करने के लिए उनके ताया-ताई कपूर थला हाउस पहुंच गए हैं। उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिया।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की रस्में अरदास के बाद शुरू होंगी। वैन्यू पर मेहमान भी आना शुरू हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज सामने आई है, जिसमें वो विक्ट्री बनाकर पोज देते हुए नजर आईं। उनके साथ कार में कजिन भी दिखाई दिया। एक्ट्रेस के साथ परिणीति चोपड़ा का भाई सहज सूट-बूट में दिखाई दिया है।
प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति की सगाई के लिए तैयार होकर राघव चड्ढा के सरकारी आवास पर पहुंच गई हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कार में विक्ट्री बनाकर पोज देते हुए देखा जा सकता है।
राघव चड्ढा का सगाई से पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो चिल करते हुए अपने सरकारी आवास पर नजर आ रहे हैं। उनकी सगाई सेरेमनी को अटेंड करने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है।
बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी बेहतरीन स्वागत हुआ। उन्हें एक पुरानी तस्वीर के साथ एक पुराना लैटर गिफ्ट किया गया, जिसने उनकी पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।
परिणीति चोपड़ा की सगाई में मनीष मल्होत्रा का जोरदार स्वागत हुआ है। गिफ्ट देकर उनका स्वागत किया गया है। इसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर धन्यवाद दिया है।
राघव चड्ढा सगाई सेरेमनी के लिए तैयार होने जा रहे हैं। इसी बीच उनके घर मनीष मल्होत्रा पहुंचे हैं। आप सांसद के सरकारी आवास पर उनके डिजाइनर पवन सचदेवा को भी देखा गया।
#WATCH | Fashion designer Manish Malhotra and other guests arrive at the residence of AAP MP Raghav Chadha in Delhi. Chadha is set to get engaged to actress Parineeti Chopra later this evening. pic.twitter.com/QUFcN36J6G
— ANI (@ANI) May 13, 2023
परिणीति-राघव की सगाई में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई गई है। सभी के मोबाइल फोन्स को बाहर ही सिक्योरिटी में जमा कर लिया जाएगा।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहुंच चुके हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए…
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को लेकर अपडेट सामने आ रहा है कि राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली और पंजाब के सीएम भी पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि रिंग सेरेमनी फंक्शन में 100-150 मेहमान शामिल होंगे।
परिणीति चोपड़ा से सगाई की चर्चा के बीच राघव चड्ढा के सरकारी आवास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनका घर फूलों और दीए से सजा हुआ दिख रहा है।
#WATCH | Delhi | Lighting and floral decoration at the Government residence of AAP MP Raghav Chadha ahead of his engagement with actress Parineeti Chopra that will reportedly be held tomorrow. pic.twitter.com/fvkqJVXd5s
— ANI (@ANI) May 12, 2023
परिणीति चोपड़ा की सगाई को अटेंड करने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं। पैपराजी ने उनसे एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर सवाल किया। इस पर उनका रिएक्शन देखने लायक था।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दोनों ने वैन्यू में जाकर तैयारियों का भी जायजा लिया है। देखिए लेटेस्ट वीडियो…
बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई को अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है।