Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले काफी दिनों से अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिर आज वो दिन आ ही गया है, जब दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। 13 मई यानी कि आज परिणीति और राघव ने सगाई कर ली। इनकी रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा समेत मनीष मल्होत्रा और सीएम केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे थे। उन्होंने इस नए जोड़े को रिंग सेरेमनी की ढेरों शुभकामनाएं भी है। इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। परिणीति और राघव की सगाई से जुड़े सभी अपडेट्स यहां देखें।

Live Updates
21:27 (IST) 13 May 2023
सगाई कर एक-दूजे के हुए परिणीति और राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। दोनों की सगाई की पहली फोटोज भी बाहर आ गई हैं।

20:01 (IST) 13 May 2023
परिणीति के फंक्शन के लिए दोबारा तैयार हुए मनीष मल्होत्रा

परिणीति चोपड़ा के फंक्शन को अटेंड करने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दोबारा से तैयार होकर वैन्यू पर लौटे हैं। उन्हें कुर्ता पायजामा के साथ ब्लैक जवाहर कोटी में देखा गया।

19:46 (IST) 13 May 2023
राघव-परिणीति की रिंग सेरेमनी में पहुंचे सीएम भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान राघव-परिणीति की रिंग सेरेमनी अटेंड करने के लिए पत्नी के साथ पहुंचे हैं।

19:33 (IST) 13 May 2023
परिणीति की सगाई में सिंगर निशा शेट्टी गाएंगी गाना

परिणीति और राघव की सगाई में सिंगर निशा शेट्टी को भी बुलाया गया है। वो उनकी इस यादगार शाम को अपनी आवाज से और भी रोमांटिक और खुशनुमा बनाने वाली हैं। सिंगर इस फंक्शन में गाना गाने वाली हैं।

19:25 (IST) 13 May 2023
ज्ञानी हरप्रीत सिंह कराएंगे राघव और परिणीति की सगाई

परिणीति चोपड़ा की सगाई में VIP मेहमान आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में अब ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी पहुंच चुके हैं। वही उनकी सगाई भी करवाएंगे।

19:15 (IST) 13 May 2023
कुर्ता-पायजामा में पहुंचे Thomas Drachkovitch

परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड करने के लिए अमेजन के पूर्व एग्जिक्यूटिव Thomas Drachkovitch भी पहुंचे चुके हैं। वो इस फंक्शन में कुर्ता पायजामा में ट्रेडिशनल नजर आए।

19:01 (IST) 13 May 2023
आदित्य ठाकरे भी अटेंड करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई

उद्धव ठाकरे के बेटे और पॉलिटिशियन आदित्य ठाकरे भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को अटेंड करेंगे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि वो दिल्ली आ चुके हैं।

18:53 (IST) 13 May 2023
कपूर थला हाउस पहुंचे परिणीति के ताया-ताई

परिणीति चोपड़ा की सगाई को अटेंड करने के लिए उनके ताया-ताई कपूर थला हाउस पहुंच गए हैं। उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिया।

18:49 (IST) 13 May 2023
अरदास के बाद होगी परिणीति और राघव की सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की रस्में अरदास के बाद शुरू होंगी। वैन्यू पर मेहमान भी आना शुरू हो गए हैं।

18:44 (IST) 13 May 2023
कजिन के साथ राघव चड्ढा के घर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज सामने आई है, जिसमें वो विक्ट्री बनाकर पोज देते हुए नजर आईं। उनके साथ कार में कजिन भी दिखाई दिया। एक्ट्रेस के साथ परिणीति चोपड़ा का भाई सहज सूट-बूट में दिखाई दिया है।

17:42 (IST) 13 May 2023
राघव चड्ढा के सरकारी आवास पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति की सगाई के लिए तैयार होकर राघव चड्ढा के सरकारी आवास पर पहुंच गई हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कार में विक्ट्री बनाकर पोज देते हुए देखा जा सकता है।

17:38 (IST) 13 May 2023
सगाई से पहले चिल करते दिखे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा का सगाई से पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो चिल करते हुए अपने सरकारी आवास पर नजर आ रहे हैं। उनकी सगाई सेरेमनी को अटेंड करने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है।

17:19 (IST) 13 May 2023
प्रियंका चोपड़ा की पुरानी यादें हुईं ताजा

बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी बेहतरीन स्वागत हुआ। उन्हें एक पुरानी तस्वीर के साथ एक पुराना लैटर गिफ्ट किया गया, जिसने उनकी पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।

17:16 (IST) 13 May 2023
मनीष मल्होत्रा का हुआ जोरदार स्वागत

परिणीति चोपड़ा की सगाई में मनीष मल्होत्रा का जोरदार स्वागत हुआ है। गिफ्ट देकर उनका स्वागत किया गया है। इसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर धन्यवाद दिया है।

17:13 (IST) 13 May 2023
राघव चड्ढा के घर पहुंचे मनीष मल्होत्रा

राघव चड्ढा सगाई सेरेमनी के लिए तैयार होने जा रहे हैं। इसी बीच उनके घर मनीष मल्होत्रा पहुंचे हैं। आप सांसद के सरकारी आवास पर उनके डिजाइनर पवन सचदेवा को भी देखा गया।

17:08 (IST) 13 May 2023
परिणीति-राघव की सगाई में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

परिणीति-राघव की सगाई में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई गई है। सभी के मोबाइल फोन्स को बाहर ही सिक्योरिटी में जमा कर लिया जाएगा।

17:05 (IST) 13 May 2023
परिणीति चोपड़ा की सगाई में पहुंचे मनीष मल्होत्रा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पहुंच चुके हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए...

15:53 (IST) 13 May 2023
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी पहुंचेंगे राघव की सगाई में!

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को लेकर अपडेट सामने आ रहा है कि राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली और पंजाब के सीएम भी पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि रिंग सेरेमनी फंक्शन में 100-150 मेहमान शामिल होंगे।

14:37 (IST) 13 May 2023
फूलों और दीए से सजा राघव चड्ढा का सरकारी आवास

परिणीति चोपड़ा से सगाई की चर्चा के बीच राघव चड्ढा के सरकारी आवास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनका घर फूलों और दीए से सजा हुआ दिख रहा है।

13:44 (IST) 13 May 2023
परिणीति की सगाई अटेंड करने दिल्ली पहुंचे मनीष मल्होत्रा

परिणीति चोपड़ा की सगाई को अटेंड करने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं। पैपराजी ने उनसे एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर सवाल किया। इस पर उनका रिएक्शन देखने लायक था।

13:31 (IST) 13 May 2023
सगाई के वैन्यू का जायजा लेने पहुंचे परिणीति-राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दोनों ने वैन्यू में जाकर तैयारियों का भी जायजा लिया है। देखिए लेटेस्ट वीडियो...

13:30 (IST) 13 May 2023
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची बहन प्रियंका चोपड़ा

बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई को अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है।