बॉलीवुड से एक के बाद एक खुशखबरी आ रही है। कभी किसी के शादी के बंधन में बंधने की तो कभी प्रेग्नेंसी को लेकर। हाल ही में वेडिंग सीजन के बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। वो दो महीने की प्रेग्नेंट हैं और सितंबर, 2024 में बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरों को हवा मिल गई।
दरअसल, परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’है। इसमें वो दिलजीत दोसांझ (Diljeet Dosanjh) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस को ढीली-ढाली व्हाइट शर्ट और शॉट्स में देखा गया। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था। ऐसे में अब इस वीडियो के सामने आते ही उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि उन्होंने ढीली-ढाली शर्ट में बेबी बंप को छुपाने की कोशिश की है और वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
अगर परिणीति चोपड़ा के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘क्या ये प्रेग्नेंट हैं?’ दूसरे ने दावा करते हुए लिखा, ‘ये पक्का प्रेग्नेंट हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘आजकल जिसे देखो वो इतनी जल्दी प्रेग्नेंट हो रहा है।’ चौथे ने लिखा, ‘ये अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं श्योर हूं।’ इसी तरह से लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में अब फैंस इस पर परिणीति और राघव के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले साल की थी सगाई और शादी
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल आप नेता राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने पहले 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इसके बाद 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के एक लग्जरी होटल में रॉयल वेडिंग की थी। इनकी शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। इसमें मशहूर हस्तियों के साथ-साथ करीबी दोस्त और राघव चड्ढा के राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल समेत उनके राजनीतिक साथी भी शामिल हुए थे।