बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। उनके लुक की भी खूब चर्चा रही थी। ऐसे में अब उनका इंटरनेट पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शादी के बाद पहली बार रैंप वॉक कर रही हैं। इसमें उनका सादगी भरा लुक देख फैंस दीवाने हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, ट्रोल्स एक्ट्रेस को बॉडी सेम भी कर रहे हैं।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक फैशन शो में शिरकत की थी। इस इवेंट में बॉलीवुड से कई हसीनाओं ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इसी दौरान का परिणीति का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रैंप वॉक कर रही हैं। उन्होंने इस फैशन इवेंट ने अपने सादगी भरे लुक से फैंस का दिल ही जीत लिया। उनके लुक ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है। शादी के बाद उनका ये पहला मौका था जब उन्होंने किसी इवेंट में रैंप वॉक किया है। इस दौरान के अगर एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो वायरल वीडियो में परिणीति को साड़ी में देखा जा सकता है। उन्होंने हाथ में चूड़ा पहन और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, उनकी स्माइल ने तो खूबसूरती में चार चांद ही लगा दिए थे। भारतीय परिधान में परिणीति के लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सादगी के दीवाने हुए फैंस

वहीं, अगर परिणीति चोपड़ा के लुक पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो शादी के बाद उनके इस लुक को देखकर वो दीवाने से हो गए हैं। फैंस का कहना है कि शादी के बाद ऐसा अवतार किसी का भी नहीं देखा। एक ने लिखा, ‘यही लुक देखना चाहते हैं हम लोग सब एक्टर में।’ दूसरे ने लिखा, ‘शादी के बाद एक्ट्रेस और भी गॉर्जियस दिखने लगी हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘चलो अच्छा है साड़ी लहंगा कलरफुल ना सही मांग में सिंदूर तो लाल लगाती हैं।’ चौथे ने लिखा, ‘ये सिंदूर चार दिनों तक दिखने वाला है।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘चेहरे को निखारता हुआ सिंदूर।’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

इसके अलावा अन्य तो उन्हें बॉडी सेम भी कर रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि उनका वेट काफी बढ़ गया है हालांकि, एक्ट्रेस का इन सब पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। खैर, अब देखना होगा कि इस पर परिणीति चोपड़ा का क्या रिएक्शन होता है?

उदयपुर में की डेस्टिनेशन वेडिंग

वहीं, अगर परिणीति चोपड़ा की शादी की बात की जाए तो उन्होंने आप नेता राघन चड्ढा के साथ शादी की है। कपल ने राजस्थान के उदयपुर में 24 सितंबर को डेस्टिनेशन वेडिंग की है। कपल ने उदयपुर के रॉयल पैलेस होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए थे। इसके साथ ही उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को रिलीज किया गया है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर पस्त नजर आ रही है। इसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई दीं। ‘केसरी’ के बाद ये दोनों की दूसरी फिल्म है।