बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक्टिंग के दम पर अपनी खुद की पहचान बनाई है। आज वो जिस भी मुकाम पर हैं इसका श्रेय उनकी मेहनत और परिवार के सपोर्ट को जाता है। भले ही उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में पहले से रही हैं लेकिन, परिणीति ने स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग को प्रूव किया है। उन्हें फिल्मों में एंट्री किए हुए 13 साल का वक्त हो चुका है। उन्होंने 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। ऐसे में आपको उनके जन्मदिन के मौक पर उनका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।

जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा। परिणीति चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को हुआ था। वो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। अपने 13 साल के करियर में एक्ट्रेस ने बहन के जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। लेकिन, इस बीच उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े हैं। उन्होंने सफलता का स्वाद यूं ही नहीं चखा है। परिणीति ने एक्टिंग में डेब्यू साल 2011 में रणवीर सिंह की फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ से की थी। इसके बाद वो अर्जुन कपूर के साथ ‘इश्कजादे’ में नजर आई हैं। दोनों ही फिल्में हिट रही। अर्जुन कपूर के साथ उनकी जोड़ी हिट रही और उनके करियर को बूम मिला।

परिणीति ने दी 8 फ्लॉप

फिर परिणीति चोपड़ा अपने करियर में आगे बढ़ीं और उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में काम किया। अब ये भी हिट रही। इसके अगले साल उन्होंने ‘हंसी तो फंसी’ में काम किया। यहां तक तो सब अच्छा चल रहा था फिर एक्ट्रेस के करियर का ग्राफ गिरा और उन्होंने तीन लगातार फ्लॉप दी। इसमें ‘दावत-ए-इश्क’, ‘किल दिल’ और ‘मेरी प्यारी बिंदु’ थी। लेकिन, एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी फिर मेहनत की और ‘गोलमाल अगेन’ हिट दी।

इसके बाद उनके करियर में काफी उतार चढ़ाव हुए और इस बीच ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘जबरिया जोड़ी’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘कोड नेम तिरंगा’ जैसी फ्लॉप फिल्में दी। वहीं, अगर उनकी बेहतरीन फिल्मों की बात की जाए तो इसमें कई फिल्मों के नाम हैं। लेकिन, ‘केसरी’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ को उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है, जो बड़ी हिट रही हैं।

गायिकी में भी आजमाई किस्मत

इतना ही नहीं, परिणीती चोपड़ा केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि गायिकी में भी किस्मत आजमा चुकी हैं और यहां भी उन्हें असीम सफलता हाथ लगी। एक्ट्रेस ने साल 2017 में फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का टाइटल ट्रैक ‘माना के हम यार नहीं’ गाया। इसके बाद ‘केसरी’ का पॉपुलर गाना ‘तेरी मिट्टी’ और ‘मतलबी यारियां’ गाया, जिसने बवाल ही मचा दिया।

वहीं, अगर उनकी निजी जिंदगी की बात की जाए तो परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर, 2023 को आप नेता राघव चड्ढा संग शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले लंबे समय तक डेट किया था। दोनों अपनी मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस की अभी कोई भी फिल्म का ऐलान नहीं हुआ है।