Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: करीब एक साल तक डेट करने के बाद निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शाही शादी को लेकर कपल के फैन्स बेहद उत्साहित थे। सोमवार को प्रियंका और निक शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और फैन्स को धन्यवाद कहा। कपल ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा था। लेकिन अब धीरे-धीरे शादी से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आने लगी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका की चचेरी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जीजा निक के जूते छिपाई की रस्म पूरी की थी। कहा जा रहा है कि जूते वापसी के लिए परिणीति ने मोटी रकम डिमांड की थी। हालांकि निक जोनस ने जितनी रकम दी है वह भी कम नहीं है।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस और बारात का स्वागत प्रियंका की मां मधू चोपड़ा ने किया। शादी में निक जोनस शेरवानी और राजस्थानी साफा बांधे हुए थे। जबकि महिलाओं ने लहंगा चुनरी पहना हुआ था। प्रियंका की बहन परिणीति ने जूते छुपाई की रस्म के लिए निक जोनस से मोटी रकम की मांग की थी। बताया जा रहा है कि परिणीति ने निक से जूते वापसी के लिए करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए की मांग की थी। जबकि जीजा ने साली परिणीति को पांच लाख रुपए जूते वापसी के लिए दिए।

बताया जा जा रहा है कि दोनों ही परिवारों ने एक-दूसरे के रीति-रिवाजों को पूरा किया। हिंदू वेडिंग में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ ने सभी रस्मों को पूरा किया। केविन, जो और फैक्री जोनस ने वरमाला के दौरान दुल्हन प्रियंका और दूल्हे निक के साथ खूब मस्ती की। खबरों की मानें तो चोपड़ा और जोनस परिवार आज दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक के रिस्पेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

शादी के बाद पति निक जोनस संग ‘मॉडर्न बहू’ के लुक में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें