बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) लगातार मीडिया में छाई हुई हैं। उनकी शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ हुआ है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो इस साल के अंत तक सात फेरे ले सकती हैं। उन्होंने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही इसका खंडन किया है। वहीं, वो लगातार आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ कभी एयरपोर्ट पर, कभी डिनर डेट पर तो कभी IPL ग्राउंड में। ऐसे में अब एक बार फिर से उन्हें कैफे के बाहर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही अब तो लोगों ने उनकी चुटकी भी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Video) के साथ कैफे के बाहर देखा जा सकता है। वो पैपराजी को लुक भी नहीं देती हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। पैपराजी लगातार उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं कि ‘शादी कब है?’ (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding Rumours) इसके जवाब में वो केवल मुस्कुराती हुई नजर आती हैं। वहीं, राघव को भी पैपराजी छेड़ते हुए दिखते हैं। वो उन्हें राजनीति से परिणीति तक कहकर छेड़ते हैं। हालांकि, वो भी केवल मुस्कुराकर हर बात को नजरअंदाज कर देते हैं। दोनों चुपचाप गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं। वहीं, फैंस उनकी चुटकी लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने इस बार तो उनके खूब मजे लिए।

Instagram Screenshot

अगर परिणीति और राघव चड्ढा के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो लोग इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘परिणीति को बिजली, पानी, वाइफाई फ्री।’ दूसरे ने लिखा, ‘भाई पहले प्रेग्नेंसी की न्यूज आएगी फिर शादी होगी। आजकल बॉलीवुड में फैशन है इस चीज का।’ इसके साथ ही कुछ यूजर्स दोनों को बार-बार साथ में देखकर ऊब गए हैं।

IPL मैच में दिखी थी क्लोज बॉन्डिंग

इससे पहले परिणीति चोपड़ा के वीडियो और फोटोज IPL 2023 के मैच से सामने आई थी। वो मोहाली में मैच देखने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान उनके साथ राघव चड्ढा भी दिखे थे। दोनों को काफी क्लोज भी देखा गया था। एक्ट्रेस, राघव के कंधे पर सिर रखे हुए नजर आई थीं। स्टेडियम में मौजूद भीड़ उन्हें देखकर ‘भाभी-परिणीति भाभी’ कहकर चिल्लाने लगी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परिणीति को मनीष मल्होत्रा के यहां भी स्पॉट किया जा चुका है।