बॉलीवुड स्टार्स परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक फिल्म इश्कजादे में साथ काम भी कर चुके हैं। हाल ही में अर्जुन और परिणीति एक मैगज़ीन कवर पर साथ नज़र आए। ब्राइड्स नाम की इस मैगज़ीन के कवर को परिणीति ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर भी किया। हालांकि परिणीति ने इसे शेयर करने के साथ ही अर्जुन पर एक व्यंग्य भी किया।
उन्होंने कहा – अर्जुन कपूर के लिए बेहद खुश हूं कि उन्हें मेरे साथ एक मैगज़ीन के कवर पर आने का मौका मिल रहा है। हेलो बाबा, आपको ये उपलब्धि हासिल कर कैसा लग रहा है?
Absolutely thrilled for @arjunk26 , who gets a chance to share a magazine cover with me! Hi baba how does it feel to achieve this milestone? #ParineetiPosesWithAFan #CareerHigh @BridesTodayin #ErrikosAndreou pic.twitter.com/hYw9ta1Ncp
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 1, 2018
अर्जुन भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी परिणीति के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा – ये न्यूकमर्स भी ना, आप इन्हें हाय बोलो और ये आपकी गोद में आकर बैठ जाते हैं। बचपन से तुम्हें गोद में उठा कर चल रहा हूं। लकी गर्ल
These new comers na u say hi and they come and sit on ur lap ufff !!!Bachpan se tumhe godh mein utha ke chal raha hoon… lucky girl !!! @ParineetiChopra https://t.co/qftaERlo7k
— Arjun Kapoor (@arjunk26) September 1, 2018
इसके बाद भी परिणीति ने अर्जुन को जवाब देते हुए कहा, एक्स्क्यूज़ मी, तुम्हें इश्कज़ादे में लॉन्च करने से पहले ही मैं एक फिल्म कर चुकी थी। तो न्यू कमर कौन हुआ? उफ्फ, बुढ़ापे के साथ याददाशत की भी प्रॉब्लम।
Excuse me – I was already one film old when I launched you in Ishaqzaade. So Who was the new comer? Ufff budhaape ke saath yaadaasht problem #OldAge https://t.co/uncl3Ah1xG
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 1, 2018
गौरतलब है कि हाल ही में परिणीति कई कारणों से सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्हें हाल ही में अपनी टाइट ड्रेस के लिए ट्रोल किया जा रहा था। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और बॉयफ्रेंड निक जोनास के रोके के मौके पर भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक ट्वीट में ये भी कहा था कि वे निक जोनास के जूतों को ज़रूर चुराएंगी। गौरतलब है कि परिणीति, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वे अर्जुन कपूर के साथ नमस्ते इंग्लैंड में काम कर रही है। परिणीति अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म केसरी में भी नज़र आएंगी।