शेफाली जरीवाला की मौत से ना केवल परिवार वाले बल्कि उनके पति पराग त्यागी समेत फैंस और दोस्त भी टूट गए हैं। शेफाली की अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कोई मानने को ही तैयार नहीं है कि उनका निधन हो गया है और अब वो दु्निया में नहीं रहीं। शेफाली ने 42 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। पत्नी की मौत से पराग बुरी तरह से टूट गए हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें शेफाली की अस्थि ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वो बुरी तरह से टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
शेफाली जरीवाला का बीते दिन ही शाम को ओशिवारा में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मां-पिता करीबी दोस्त, टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स और पति पराग त्यागी मौजूद थे। ऐसे में अंतिम संस्कार के बाद एक्टर पराग त्यागी को पत्नी की अस्थि ले जाते हुए श्मशान घाट से बाहर आते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो जिस तरह से रोते और बिलखते नजर आ रहे हैं वो दिल को कचोट लेने वाला है।
शेफाली की अस्थि को सीने से लगाए दिखे पराग
वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम पर पराग त्यागी का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें पत्नी शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाए देखा जा सकता है। वो उनकी अस्थियों को ऐसे संभालकर सीने लगाए नजर आते हैं जैसे कोई बच्चे को ले जाता हो। उन्हें सीने से लगाए वो रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। पराग ये वीडियो बताता है कि वो शेफाली की मौत से बुरी तरह टूट गए हैं। इस घटना ने उनको तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ सिंपथी दिखा रहे हैं।
पत्नी शेफाली की मौत पर आ चुका पराग त्यागी का रिएक्शन
पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से बात की थी और इस दौरान पत्नी के निधन के बाद पहली बार रिएक्शन दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिएगा आप लोग। वो जहां भी रहे खुश रहे। शांति से रहे बस ये बस प्रार्थना कीजिएगा प्लीज। प्लीज अभी बस यह बंद कर दीजिए।’
गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्हें पहली बार पॉपुलैरिटी म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से मिली थी, जिसके बाद उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ कहा जाने लगा था। इसके अलावा वो सलमान खान के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दी थी। वह ‘कभी आर कभी पार’ में भी काम कर चुकी हैं। ‘बिग बॉस सीजन 13’ में शेफाली ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारकर लाइमलाइट चुराई थी। वहीं बात करें पराग त्यागी की तो वह टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ से फेम मिला और वह ‘ब्रह्मराक्षस’ में भी काम कर चुके हैं।