पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, एक्टर की बहन और बहनोई रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए, जिसमें बहनोई की मौत हो गई है वहीं बहन की हालत नाजुक है और वो धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती हैं। ये हादसा धनबाद की जीटी रोड पर स्थित निरसा में हुआ है।
खबरों के मुताबिक पंकज के बहनोई कार चला रहे थे, वहीं बहन उनके बगल में बैठी थीं। दोनों स्विफ्ट कार से गोपालगंज से कोलकाता जा रहे थेघटना की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
कैसे हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी पत्नी सविता तिवारी के साथ गोपागंज से चितरंजन जा रहे थे। वे चितरंजन रेल कारखाना में काम करते थे। निरसा चौक पर एक आटो को बचाने के दौरान उनकी कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया। जहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के एक परिजन, सुजीत तिवारी ने कहा कि, ‘जब हम लोगों को सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला तो हम लोग आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।’
साल 2023 में हुआ था एक्टर के पिता का निधन
मालूम हो कि साल 2023 में अगस्त के महीने में एक्टर ने अपने पिता को खो दिआ था। उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन 99 साल की उम्र में हुआ था।
पंकज त्रिपाठी वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘मर्डर मुबारक’ में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर नजर आए थे। ये एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें करिश्मा कपूर, सारा अली खान, विजय वर्मा, टिस्का चोपड़ा और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आईं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म ‘स्त्री 2’ है।