Panipat Trailer, Jokes, Memes, Dialogues: अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म पानीपत का ट्रेलर कल यानी 5 नवंबर को रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ऐसे में हर तरफ इस फिल्म के ट्रेलर की ही चर्चा है। तो वहीं कई लोग पानीपत के ट्रेलर को देख खूब मजे भी ले रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन हैं। ट्रेलर आउट होते ही मीम्स की भी बहार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। खास तौर पर कृति और अर्जुन कपूर का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।
फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक अर्जुन कपूर सदाशिव राव की भूमिका में हैं और कृति सेनन बनी हैं पार्वती बाई। संजय दत्त को अहमदशाह अब्दाली के रूप में देख कर फैंस को जहां खूब मजा आ रहा है। कृति सेनन और अर्जुन कपूर पर खूब मीम्स बना कर उन्हें वायरल किया जा रहा है।
ट्रेलर में एक जगह कृति अर्जुन से कहती हैं- ‘सुख में पीछे रहूंगी और दुख में आगे आ जाऊंगी।’ इस डायलॉग पर खूब सारे मीम्स सामने आ रहे हैं। डायलॉग को डेटुडे सिचुएशन में ढाल कर मजाक बनाया जा रहा है और कृति की टांग खींची जा रही है।
EMI installment to Middle class People : #PanipatTrailer pic.twitter.com/egyoivCSgD
— Raghav Masoom (@comedibanda) November 5, 2019
कुछ लोग इस फिल्म को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एपिक फिल्में बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) और पद्मावत (Padmaavat ) से कंपेयर कर मीम्स बना रहे हैं। लोग कहते दिखे ‘अरे ये रणवीर की दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म है?’ यूजर्स कहते दिख रहे हैं कि रणवीर फिल्म में ज्यादा जमता। ऐसे में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की आपस में खूब तुलना की जा रही है।
Me to my anxieties#PanipatTrailer pic.twitter.com/8IBWsiiKbA
— Kalash Shetty (@shettytalks) November 5, 2019
पानीपात का ट्रेलर देख सोशल मीडिया यूजर्स ट्रेलर कहते नजर आए कि यह पद्मावत है या बाजीराव मस्तानी। रणवीर सिंह को मिस कर रहे हैं हम। बता दें, ‘पानीपत’ में संजय दत्त का किरदार है अहमद शाह अब्दाली का। कृति सेनन पार्वती बाई के किरदार में हैं। जबकि अर्जुन सदाशिव पेशवा की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में वह सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं।
सदाशिव पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे थे और मराठा सेना के सेनापति थे। पहली बार सिल्वर स्क्रीन योद्धा बने अर्जुन अपनी इस भूमिका को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर को पेशवा के किरदार में देख कर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और रणवीर सिंह को याद कर रहे हैं।
रणवीर सिंह मराठाओं कोलेकर फिल्म बाजीरावमस्तानी में नजर आ चुके हैं।
