Panipat, Pati Patni Aur Woh Box Office Collection Day 6: फिल्म पानीपत और पति पत्नी और वो के बीच में कड़ा मुकाबला चल रहा है। पानीपत बॉक्स ऑफिस की लड़ाई जीतने की पूरी कोशिशें करती नजर आ रही हैं। लेकिन चल रही कॉन्ट्रोवर्सी से निजात नहीं पा रही जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ रहा है। फिल्म पानीपत ने अभी भी दब दब कर कमाई की है।
ओपनिंग डे पर उम्मीद से बेहद कम यानी फिल्म ने कमाए थे 4 करोड़ 12 लाख रुपए। शनिवार को फिल्म ने कमाए थे 5 करोड़ 78 लाख रुपए। रविवार को फिल्म ने कलेक्ट किए थे- 7 करोड़ 78 लाख रुपए। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन हुआ 2 करोड़ 21 लाख रुपए। ऐसे में फिल्म पानीपत की टोटल कमाई हो चुकी है- 22 करोड़ 48 लाख रुपए।
इधर कार्तिक की फिल्म पति पत्नी और वो मजे में बॉक्स ऑफिस पर दबा कर कमाई कर रही है। फिल्म अभी स्लो होने के मूड में नहीं है। फिल्म ने जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।
शुक्रवार को फिल्म ने कमाए थे 9 करोड़ 10 लाख रुपए। शनिवार को फिल्म ने कलेक्ट किए थे 12 करोड़ 33 लाख रुपए। रविवार को पति पत्नी और वो ने कमाए 14 करोड़ 51 लाख रुपए। सोमवार को फिल्म का बिजनेस रहा 5 करोड़ 70 लाख रुपए का। मंगलवार को कमाई हुई 5 करोड़ 35 लाख रुपए। फिल्म ने टोटल कमा लिए हैं- 46 करोड़ 99 लाख रुपए।
#PatiPatniAurWoh is in no mood to slow down… Will swim past ₹ 50 cr mark today [Day 6]… Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr, Sun 14.51 cr, Mon 5.70 cr, Tue 5.35 cr. Total: ₹ 46.99 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 11, 2019
बता दें पानीपत के आगे कार्तिक की फिल्म एक बेहद तगड़ा कॉम्पिटीशन है। पहले ही पति पत्नी और वो की वजह से पानीपत के कलेक्शन में दिक्कतें आ रही थीं। सभी दर्शक कार्तिक की कॉमेडी फिल्म को ही भाव दे रहे थे। अब अर्जुन की फिल्म को विवादों ने भी घेर लिया है। फिल्म में राजा सूरजमल को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लग रहे हैं। राजस्थान के लोग इससे बेहद खफा हैं।
#Panipat continues to underperform… Fri 4.12 cr, Sat 5.78 cr, Sun 7.78 cr, Mon 2.59 cr, Tue 2.21 cr. Total: ₹ 22.48 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 11, 2019
उनका कहना है कि फिल्म में राजा सूरजमल को लालची दिखाया गया है कि वह फिल्म में मराठाओं से कहते हैं कि वह पानीपत की लड़ाई में उनका साथ देंगे लेकिन आगरा का किला उन्हें सौंपना होगा। राजस्थान, भरतपुर के लोग इसे गलत तथ्य बता रहे हैं।
उनका तो कहना है कि राजा ने तो कई बार मराठाओं को अच्छी सलाह दी थी। पानीपत की लड़ाई हारने के कई कारण थे। इनमें से एक था कि राजा सूरजमल की बातें न मानना। जिसका परिणाम निकला की वह पानीपत की लड़ाई हार गए थे।