Panipat Movie Trailer Launch Updates:   संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘पानीपत’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। कृति सेनन का लुक इस फिल्म में काफी इंट्रस्टिंग है। तो वहीं संजय दत्त और अर्जुन कपूर के लुक भी रोमांच पैदा कर देने वाले हैं। पोस्टर में संजय दत्त एक ताकतवर योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर भी एक वीर योद्धा की भांति नजर आ रहे हैं तो वहीं कृति सेनन भी एक वीरांग्ना के अवतार में दिखाई दे रही हैं।

‘पानीपत’ में संजय दत्त का किरदार है अहमद शाह अब्दाली का। कृति सेनन पार्वती बाई के किरदार में हैं। जबकि अर्जुन सदाशिव पेशवा की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में वह सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। सदाशिव पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे थे और मराठा सेना के सेनापति थे। पहली बार सिल्वर स्क्रीन योद्धा बने अर्जुन अपनी इस भूमिका को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर को पेशवा के किरदार में देख कर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और रणवीर सिंह को याद कर रहे हैं। बता दें, रणवीर सिंह मराठाओं कोलेकर फिल्म बाजीरावमस्तानी में नजर आ चुके हैं। जानिए फैंस ऐसे में अर्जुनके लिए कैसे रिएक्ट कर रहे हैं:-

Live Blog

Highlights

    19:11 (IST)05 Nov 2019
    रणवीर सिंह के फैंस लिख रहे ऐसी बात
    17:37 (IST)05 Nov 2019
    पानीपत का ट्रेलर देख शाहरुख खान ने कही ये बात

    बॉलीवुड के खान शाहरुख खान ने भी पानीपत का ट्रेलर देख अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर पानीपत का ट्रेलर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- मेरे करियर का सबसे बेस्ट फिल्म देने वाले मेरे दोस्त आशुतोष गोवारिकर ने पानीपत पेश किया है जो एक भव्य और बड़ा सिनेमाई अनुभव है। उनको और उनकी टीम को बधाई और प्यार। जल्दी दिखाओ।

    17:05 (IST)05 Nov 2019
    कृति सेनन की लुक की हो रही तारीफ

    कृति सेनन के लुक और ग्रेस की खूब तारीफ हो रही है। संजय दत्त को अर्जुन कपूर पर भारी पड़ता दिख रहा है। वहीं कुछ खिलजी और अब्दाली की भी तुलना कर रहे हैं।

    16:22 (IST)05 Nov 2019
    यूजर कंफ्यूज पनीपत पद्मावत है या बाजीराव मस्तानी

    पानीपात का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है जिसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ट्रेलर देखकर कंफ्यूज हो गए हैं कि यह पद्मावत है या बाजीराव मस्तानी। वैसे फिल्म में लोग रणवीर सिंह को मिस कर रहे हैं।

    15:44 (IST)05 Nov 2019
    कृति सेनन और अर्जुन कपूर की कास्टिंग पर उठ रहे सवाल
    14:39 (IST)05 Nov 2019
    Arjun Kapoor की एक्टिंग पर उठ रहे सवाल..

    सारे एक्सप्रेशन्स एक जैसे...हैं

    14:37 (IST)05 Nov 2019
    अर्जुन कपूर ने फैंस  को किया डिसअपॉइंट

    अर्जुन कपूर ने फैंस  को किया डिसअपॉइंट- ये क्या कह रहे लोग-

    13:23 (IST)05 Nov 2019
    हीरो से ज्यादा दिख रहा विलेन, संजयदत्त को मिल रही ज्यादा फुटेज

    हीरो से ज्यादा दिख रहा विलेन, संजयदत्त को मिल रही ज्यादा फुटेज: फिल्म का ट्रेलर देख कुछ ऐसे बात करतेदिखे सोशल मीडिया यूजर्स..

    12:45 (IST)05 Nov 2019
    हो रही रणवीर और अर्जुन कपूर की तुलना

    हो रही रणवीर और अर्जुन कपूर की तुलना- फैंस अर्जुन कपूर के लुक और उनके वॉइस थ्रो को लेकर कमेंट कर रहे हैं..

    12:28 (IST)05 Nov 2019
    अर्जुन की जगह रणवीर सिंह होता तो और मजा आता...

    फिल्म पानीपत का ट्रेलर सामने आ चुका है। फैंस इस ट्रेलर को देखकर काफी खुश हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग निगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्सका कहना है कि फिल्म में अगर अर्जुन की जगह रणवीर सिंह होते तो और मजा आता।

    12:00 (IST)05 Nov 2019
    PANIPAT: अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर देख क्या बोले पापा बोनी कपूर

    अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने कल यानी 4 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर देखा था। उन्हें फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया. आज 12 बजे करीब इस फिल्म का ट्रेलर जनता के सामने आने वाला है

    11:58 (IST)05 Nov 2019
    कार्तिक की पति पत्नी और वो से अर्जुन की फिल्म 'पानीपत' की लड़ाई...

    कॉमेडी फिल्म और पीरियड फिल्म किस फिल्म को दर्शक ज्यादा सराहेंगे ये तो 6 दिसंबर को ही पता चलेगा। फिलहाल दोनों ही फिल्मों के पोस्टर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कार्तिक की फिल्म के ट्रेलर से ऑडियंस काफी इंप्रेस है। तो वहीं 5 नवंबर को पानीपत का ट्रेलर ऑडयंस के सामने आने वाला है देखना अब ये है कि क्या इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शक वैसे ही प्यार देते हैं या नहीं।

    11:53 (IST)05 Nov 2019
    इस फिल्म से अर्जुन कपूर और संजय दत्त की Panipat का मुकाबला

    6 दिसंबर को रिलीज हो रही पानीपत का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 दिसंबर को इस फिल्म का तगड़ा मुकाबला होगा – ‘पति पत्नी और वो’ से। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर हैं।

    11:30 (IST)05 Nov 2019
    Arjun Kapoor फैंस कर रहे 'पानीपत' का इंतजार..

    फैंस को भी अर्जुन का लुक पसंद आया। कॉमेंट्स में फैंस कहते नजर आए- ‘लुक इतना जबरदस्त है तो पिक्चर में रोल कितना हिट होगा।’ एक फैन कहता मैं तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

    11:16 (IST)05 Nov 2019
    मलाइका के इस रिएक्शन को फैंस ने किया नोटिस..

    मलाइका के इस रिएक्शन को फैंस ने नोटिस किया ऐसे में लो मलाइका के कमेंट को लाइक करने लगे। मलाइका को रिप्लाई करते हुए फैंस बोलते दिखे- ‘अच्छा है ना मलाइका’। तो वहीं रणवीर सिंह, डीनो मोरिया, मोहित मारवाह जैसे स्टार्स भी कमेंट कर अर्जुन के लुक की तारीफें करने लगे।

    11:04 (IST)05 Nov 2019
    उफ्फफफफ.... बोलीं मलाइका...

    अर्जुन ने पानीपत में अपने लुक को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। अर्जुन कपूर को इस पोस्टर में देख मलाइका खुद को रोक नहीं पाईं और कर डाला कमेंट। अपने कमेंट पर मलाइका ने अर्जुन के लिए लिखा- ‘उफ्फ… ऑसम।’

    11:04 (IST)05 Nov 2019
    अर्जुन के लुक पर मलाइका रिएक्शन..

    अर्जुन कपूर पोस्टर में जबरदस्त लग रहे हैं। अर्जुन पोस्टर में योद्धा लुक में नजर आ रहे हैं। अर्जुन के इस लुक कोस देख कर बॉलीवुड जगत के सितारे रिएक्ट कर रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन के इस लुक को देख कर अपना रिएक्शन दिया है।

    10:47 (IST)05 Nov 2019
    अर्जुन की तस्वीर पर Malaika Arora का लाइक और कमेंट...

    मंगलवार यानी 5 दिसंबर को रिलीज किएजा रहे फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। पोस्टर्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जहां ऑडियंस ने पोस्टर्स को पसंद किया वहीं सेलेब्स भी अर्जुनऔर संजय के पोस्टर को लाइक करते दिखे। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर के फोटो पर लाइक और कमेंट किया।

    10:32 (IST)05 Nov 2019
    जानें कौन थे सदाशिव पेशवा?

    सदाशिव पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे थे और मराठा सेना के सेनापति थे। अर्जुन अपनी इस भूमिका को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। क्योंकि उन्हें पहली बार सिल्वर स्क्रीन योद्धा बनने का मौका मिला है।

    10:30 (IST)05 Nov 2019
    संजय दत्त, अर्जुन, कृति की भूमिकाएं...

    पोस्टर में संजय दत्त एक ताकतवर योद्धा के रूप में दिख रहे हैं और कृति सेनन एक वीरांग्ना के अवतार में नजर आ रही हैं। तीसरे पोस्टर अर्जुन कपूर के लुक का भी खुलासा हुआ है। ‘पानीपत’ में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली और कृति सेनन पार्वती बाई का किरदार निभा रही हैं जबकि अर्जुन सदाशिव पेशवा की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में वह सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं।

    10:25 (IST)05 Nov 2019
    जानें कौन क्या कर रहा है फिल्म Panipat में...

    कृति सेनन फिल्म में अर्जुन कपूर बने सदाशिव पेशवा की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। कहानी के लीड कास्ट संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के किरदार में अफगानिस्तान के सुल्तान बने हैं।

    10:25 (IST)05 Nov 2019
    कृति सेनन का PANIPAT पोस्टर..

    फिल्म में कृति सेनन भी हैं। उनका पोस्टर भी सामने आया था जिसमें कृति सेनन के फर्स्ट लुक कैप्शन में लिखा है, ‘पार्वती बाई- असली रानी को किसी मुकुट की जरूरत नहीं होती।’

    10:21 (IST)05 Nov 2019
    संजय दत्त बनेंगे खलनायक, विलेन के रूप में देखने के लिए बेताब दर्शक

    आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म में  संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अगले साल भूषण कुमार निर्मित एक और अनाम फिल्म में संजय दत्त बतौर खलनायक नजर आने वाले हैं। इससे पहले संजय दत्त अग्निपथ फिल्म में भी विलेन बने थे।

    10:19 (IST)05 Nov 2019
    फिल्म में नजर आएंगी जीनत अमान..

    इस फिल्म में जीनत अमान भी नजर आने वाली हैं जो सकीना बाई के रोल में हैं। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है।

    10:18 (IST)05 Nov 2019
    Panipat Poster की बहार, दर्शकों को पसंद आया संजय दत्त और अर्जुन कपूर का लुक..

    संजय दत्त और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म पानीपत के तीन और पोस्टर सामने आए हैं। पोस्टर में संजय दत्त एक ताकतवर योद्धा के रूप में दिख रहे हैं और कृति सेनन एक वीरांग्ना के अवतार में नजर आ रही हैं। तीसरे पोस्टर अर्जुन कपूर के लुक का भी खुलासा हुआ है।