Panipat Movie Trailer Launch Updates: संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘पानीपत’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दर्शक फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। कृति सेनन का लुक इस फिल्म में काफी इंट्रस्टिंग है। तो वहीं संजय दत्त और अर्जुन कपूर के लुक भी रोमांच पैदा कर देने वाले हैं। पोस्टर में संजय दत्त एक ताकतवर योद्धा के रूप में दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर भी एक वीर योद्धा की भांति नजर आ रहे हैं तो वहीं कृति सेनन भी एक वीरांग्ना के अवतार में दिखाई दे रही हैं।
‘पानीपत’ में संजय दत्त का किरदार है अहमद शाह अब्दाली का। कृति सेनन पार्वती बाई के किरदार में हैं। जबकि अर्जुन सदाशिव पेशवा की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में वह सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। सदाशिव पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे थे और मराठा सेना के सेनापति थे। पहली बार सिल्वर स्क्रीन योद्धा बने अर्जुन अपनी इस भूमिका को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर को पेशवा के किरदार में देख कर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और रणवीर सिंह को याद कर रहे हैं। बता दें, रणवीर सिंह मराठाओं कोलेकर फिल्म बाजीरावमस्तानी में नजर आ चुके हैं। जानिए फैंस ऐसे में अर्जुनके लिए कैसे रिएक्ट कर रहे हैं:-


बॉलीवुड के खान शाहरुख खान ने भी पानीपत का ट्रेलर देख अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर पानीपत का ट्रेलर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा- मेरे करियर का सबसे बेस्ट फिल्म देने वाले मेरे दोस्त आशुतोष गोवारिकर ने पानीपत पेश किया है जो एक भव्य और बड़ा सिनेमाई अनुभव है। उनको और उनकी टीम को बधाई और प्यार। जल्दी दिखाओ।
कृति सेनन के लुक और ग्रेस की खूब तारीफ हो रही है। संजय दत्त को अर्जुन कपूर पर भारी पड़ता दिख रहा है। वहीं कुछ खिलजी और अब्दाली की भी तुलना कर रहे हैं।
पानीपात का ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है जिसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ट्रेलर देखकर कंफ्यूज हो गए हैं कि यह पद्मावत है या बाजीराव मस्तानी। वैसे फिल्म में लोग रणवीर सिंह को मिस कर रहे हैं।
सारे एक्सप्रेशन्स एक जैसे...हैं
अर्जुन कपूर ने फैंस को किया डिसअपॉइंट- ये क्या कह रहे लोग-
हीरो से ज्यादा दिख रहा विलेन, संजयदत्त को मिल रही ज्यादा फुटेज: फिल्म का ट्रेलर देख कुछ ऐसे बात करतेदिखे सोशल मीडिया यूजर्स..
हो रही रणवीर और अर्जुन कपूर की तुलना- फैंस अर्जुन कपूर के लुक और उनके वॉइस थ्रो को लेकर कमेंट कर रहे हैं..
फिल्म पानीपत का ट्रेलर सामने आ चुका है। फैंस इस ट्रेलर को देखकर काफी खुश हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग निगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्सका कहना है कि फिल्म में अगर अर्जुन की जगह रणवीर सिंह होते तो और मजा आता।
अर्जुन के पापा बोनी कपूर ने कल यानी 4 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर देखा था। उन्हें फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया. आज 12 बजे करीब इस फिल्म का ट्रेलर जनता के सामने आने वाला है
कॉमेडी फिल्म और पीरियड फिल्म किस फिल्म को दर्शक ज्यादा सराहेंगे ये तो 6 दिसंबर को ही पता चलेगा। फिलहाल दोनों ही फिल्मों के पोस्टर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कार्तिक की फिल्म के ट्रेलर से ऑडियंस काफी इंप्रेस है। तो वहीं 5 नवंबर को पानीपत का ट्रेलर ऑडयंस के सामने आने वाला है देखना अब ये है कि क्या इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शक वैसे ही प्यार देते हैं या नहीं।
6 दिसंबर को रिलीज हो रही पानीपत का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 दिसंबर को इस फिल्म का तगड़ा मुकाबला होगा – ‘पति पत्नी और वो’ से। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर हैं।
फैंस को भी अर्जुन का लुक पसंद आया। कॉमेंट्स में फैंस कहते नजर आए- ‘लुक इतना जबरदस्त है तो पिक्चर में रोल कितना हिट होगा।’ एक फैन कहता मैं तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’
मलाइका के इस रिएक्शन को फैंस ने नोटिस किया ऐसे में लो मलाइका के कमेंट को लाइक करने लगे। मलाइका को रिप्लाई करते हुए फैंस बोलते दिखे- ‘अच्छा है ना मलाइका’। तो वहीं रणवीर सिंह, डीनो मोरिया, मोहित मारवाह जैसे स्टार्स भी कमेंट कर अर्जुन के लुक की तारीफें करने लगे।
अर्जुन ने पानीपत में अपने लुक को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। अर्जुन कपूर को इस पोस्टर में देख मलाइका खुद को रोक नहीं पाईं और कर डाला कमेंट। अपने कमेंट पर मलाइका ने अर्जुन के लिए लिखा- ‘उफ्फ… ऑसम।’
अर्जुन कपूर पोस्टर में जबरदस्त लग रहे हैं। अर्जुन पोस्टर में योद्धा लुक में नजर आ रहे हैं। अर्जुन के इस लुक कोस देख कर बॉलीवुड जगत के सितारे रिएक्ट कर रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन के इस लुक को देख कर अपना रिएक्शन दिया है।
मंगलवार यानी 5 दिसंबर को रिलीज किएजा रहे फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। पोस्टर्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जहां ऑडियंस ने पोस्टर्स को पसंद किया वहीं सेलेब्स भी अर्जुनऔर संजय के पोस्टर को लाइक करते दिखे। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर के फोटो पर लाइक और कमेंट किया।
सदाशिव पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे थे और मराठा सेना के सेनापति थे। अर्जुन अपनी इस भूमिका को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। क्योंकि उन्हें पहली बार सिल्वर स्क्रीन योद्धा बनने का मौका मिला है।
पोस्टर में संजय दत्त एक ताकतवर योद्धा के रूप में दिख रहे हैं और कृति सेनन एक वीरांग्ना के अवतार में नजर आ रही हैं। तीसरे पोस्टर अर्जुन कपूर के लुक का भी खुलासा हुआ है। ‘पानीपत’ में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली और कृति सेनन पार्वती बाई का किरदार निभा रही हैं जबकि अर्जुन सदाशिव पेशवा की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म में वह सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं।
कृति सेनन फिल्म में अर्जुन कपूर बने सदाशिव पेशवा की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। कहानी के लीड कास्ट संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के किरदार में अफगानिस्तान के सुल्तान बने हैं।
फिल्म में कृति सेनन भी हैं। उनका पोस्टर भी सामने आया था जिसमें कृति सेनन के फर्स्ट लुक कैप्शन में लिखा है, ‘पार्वती बाई- असली रानी को किसी मुकुट की जरूरत नहीं होती।’
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अगले साल भूषण कुमार निर्मित एक और अनाम फिल्म में संजय दत्त बतौर खलनायक नजर आने वाले हैं। इससे पहले संजय दत्त अग्निपथ फिल्म में भी विलेन बने थे।
इस फिल्म में जीनत अमान भी नजर आने वाली हैं जो सकीना बाई के रोल में हैं। फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी और मोहनीश बहल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है।
संजय दत्त और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म पानीपत के तीन और पोस्टर सामने आए हैं। पोस्टर में संजय दत्त एक ताकतवर योद्धा के रूप में दिख रहे हैं और कृति सेनन एक वीरांग्ना के अवतार में नजर आ रही हैं। तीसरे पोस्टर अर्जुन कपूर के लुक का भी खुलासा हुआ है।