Malaika Arora-Arjun Kapoor: अपकमिंग फिल्म पानीपत से अर्जुन कपूर का लुक पोस्टर आया है। अर्जुन कपूर पोस्टर में जबरदस्त लग रहे हैं। अर्जुन पोस्टर में योद्धा लुक में नजर आ रहे हैं। अर्जुन के इस लुक कोस देख कर बॉलीवुड जगत के सितारे रिएक्ट कर रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन के इस लुक को देख कर अपना रिएक्शन दिया है। अर्जुन ने पानीपत में अपने लुक को अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। अर्जुन कपूर को इस पोस्टर में देख मलाइका खुद को रोक नहीं पाईं और कर डाला कमेंट। अपने कमेंट पर मलाइका ने अर्जुन के लिए लिखा- ‘उफ्फ… ऑसम।’

मलाइका के इस रिएक्शन को फैंस ने नोटिस किया ऐसे में लो मलाइका के कमेंट को लाइक करने लगे। मलाइका को रिप्लाई करते हुए फैंस बोलते दिखे- ‘अच्छा है ना मलाइका’। तो वहीं रणवीर सिंह, डीनो मोरिया, मोहित मारवाह जैसे स्टार्स भी कमेंट कर अर्जुन के लुक की तारीफें करने लगे।

फैंस को भी अर्जुन का लुक पसंद आया। कॉमेंट्स में फैंस कहते नजर आए- ‘लुक इतना जबरदस्त है तो पिक्चर में रोल कितना हिट होगा।’ एक फैन कहता मैं तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

अर्जुन के अलावा इस फिल्म से संजय दत्त और कृति सेनन का लुक सभी सामने आया है। पीरियड फिल्म में अर्जुन के साथ साथ संजय दत्त और कृति का लुक भी काफी इंट्रस्टिंग हैं। अर्जुन ने फिल्म पानीपथ के तीन पोस्टर शेयर किए हैं।

6 दिसंबर को रिलीज हो रही पानीपत का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 दिसंबर को इस फिल्म का तगड़ा मुकाबला होगा – ‘पति पत्नी और वो’ से। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर हैं। कॉमेडी फिल्म और पीरियड फिल्म किस फिल्म को दर्शक ज्यादा सराहेंगे ये तो 6 दिसंबर को ही पता चलेगा। फिलहाल दोनों ही फिल्मों के पोस्टर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में कार्तिक की फिल्म पति पत्नी और वो का तो ट्रेलर भी रिलीज हुआ।

दर्शकों को ट्रेलर खबू हंसा रहा है। ऑडियंस फिल्म के ट्रेलर से काफी इंप्रेस है। तो वहीं कल यानी 5 नवंबर को पानीपत का ट्रेलर ऑडयंस के सामने आने वाला है देखना अब ये है कि क्या इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शक वैसे ही प्यार देते हैं या नहीं।