भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास रविवार यानी 25 फरवरी की देर शाम भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सारे शव गाड़ी से बाहर निकाले। इस दुर्घटना में बिहार के सिंगर छोटू पांडेय, भोजपुरी की जानी-मानी गायिका आंचल तिवारी की भी मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले में ट्रक, एसयूवी और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मारे गए नौ लोगों में भोजपुरी गायक छोटू पांडे, भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव की भी जान चली गई। जिला पुलिस ने इनकी मौत की पुष्टी भी की है। मोहनिया के डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान भोजपुरी गायक विमलेश पांडे उर्फ छोटू पांडे, आंचल तिवारी, सिमरन श्रीवास्तव, प्रकाश राम, दधिबल सिंह, अनु पांडे, शशि पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा और बागीश पांडे के रूप में हुई।
सिंगर छोटू पांडेय की भी गई जान
वहीं इस हादसे में मारे गए भोजपुरी सिंगर छोटू पांडेय भोजपुरी गानों के साथ फिल्मों में भी काम करते थे। वो बिहार के रहने वाले थे। उन्हें ‘फोन काटतारु दोसरा से पट गइलू का’ सॉन्ग से उन्हें फेम मिला। उन्होंने भोजपुरी मूवी ‘सबकर दुलरुआ हवन’ में भी काम किया था।
कौन थीं आंचल तिवारी
आंचल तिवारी भोजपुरी की उभरती हुई स्टार थीं। आंचल महाराष्ट्र के मुंबई तिलक नगर की रहने वाली थीं। उन्होंने अपनी पहचान अभी-अभी बनानी शुरू ही की थी, वह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने भोजपुरी के कई गानों को अपनी आवाज दी है। सिंगर ज्यादातर सांस्कृतिक गाने गाती थीं। बिहार में जन्मी पली बढ़ी आंचल को क्लासिकल गीतों के लिए जानी जाती थीं।