Padmaavat (Padmavati) Movie Box Office Collection: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों की ओर से लगातार पॉजिटिव रिस्पांस मिला रहा है। फिल्म को रिलीज हुए करीब तीन हफ्ते हो चुके हैं और इसने अब तक करीब 253 करोड़ 80 लाख रुपए की कमाई करने में सफलता हासिल की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। इन सभी के किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन रणवीर सिंह द्वारा निभाए अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर ने अपने किरदार को निभाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। यही वजह है कि दर्शक उनकी एक्टिंग के दीवाने होते जा रहे हैं।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने पद्मावत के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार रूप से चल रही है। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को तीन करोड़ 50 लाख रुपए, शनिवार को 6 करोड़ 30 लाख रुपए और रविवार को 8 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले हफ्ते में 166 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 69 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की। ये फिल्म अब अपने तीसरे हफ्ते में है और अब तक फिल्म ने करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपए की कमाई कर ली है। इस तरह भारत में फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 253 करोड़ 80 लाख रुपए रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पैडमैन के आने के बाद भी अपनी जगह बनाए हुए है।
Padman Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी कुमार का जलवा, जानें अब तक का कलेक्शन…
#Padmaavat continues its GLORIOUS MARCH… Records SUPER numbers on Sat and Sun… [Week 3] Fri 3.50 cr, Sat 6.30 cr, Sun 8 cr. Total: ₹ 253.80 cr.
Biz at a glance…
Week 1: ₹ 166.50 cr
Week 2: ₹ 69.50 cr
Weekend 3: ₹ 17.80 cr
Total: ₹ 253.80 cr
India biz.
SUPER-HIT.— taran adarsh (@taran_adarsh) February 12, 2018
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को शूटिंग की शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि विरोध के बाद फिल्म में कुछ बदलाव के बाद इसे 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। भारी विरोध के बावजूद भी दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों तक पहुंचे। फिल्म देखने वाले ज्यादातर लोगों को यह बेहद पसंद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पद्मावत शाहिद कपूर, रणवीर सिंह की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म समीक्षकों ने शाहिद और दीपिका के बीच की केमेस्ट्री को सराहा तो वहीं रणवीर सिंह के निगेटिव रोल की भी जमकर सराहना की है।