Padma Shri 2023: भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री 5 अप्रैल को दिया गया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्ट्रेस रवीना टंडन, ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी, तबला वादक जाकिर हुसैन और गायिका वाणी जयराम को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

समारोह में शामिल होने के लिए रवीना और एमएम कीरावनी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। रवीना के साथ उनका परिवार भी इस समारोह में पहुंचा था। वहीं आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली एम एम कीरावनी का समर्थन करने आए थे। हाल ही में एम एम कीरावनी ने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब जीता है।

रवीना ने इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी बेटी राशा, बेटे रणबीर और पति अनिल थडानी के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में एसएस राजामौली और एक तस्वीर में द्रौपदी मुर्मु नजर आ रही हैं।

भारत के राष्ट्रपति के ट्विटर पेज ने रवीना को पुरस्कार प्राप्त करते हुए एक तस्वीर साझा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के लिए सुश्री रवीना रवि टंडन को पद्म श्री प्रदान किया।”

पुरस्कार समारोह से एमएम कीरावनी की एक तस्वीर साझा करते हुए, राघवेंद्र राव के ने लिखा, “कल ऑस्कर .. अब पद्मश्री। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित Padma Shri पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए एमएम कीरावनी को बहुत-बहुत बधाई। तेलुगु सिनेमा के म्यूजिक वर्ल्ड में यह आपका योगदान है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न श्रेणियों के 106 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए।