Padma Awards 2025: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिन यानी कि 28 अप्रैल को पद्म अवॉर्ड्स के विनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसे नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक खास सेरेमनी में आयोजित किया गया था, जहां विनर्स को अवॉर्ड से नवाजा गया था। अवॉर्ड लेने वालों में 71 हस्तियां शामिल थी, जिसमें 17 कलाकारों के नाम शामिल थे, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। इस लिस्ट में शेखर कपूर से लेकर सिंगर अरिजीत सिंह और थाला अजित कुमार तक का नाम शामिल है।
90 के दशक के दिग्गज सिंगर रहे पंकज उधास को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस अवॉर्ड स्वीकार किया। वहीं, शेखर कपूर को सिनेमा के क्षेत्र में उनके काम और योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर ब्लैक कलर की शेरवानी पहनकर अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे थे।
इसके साथ ही साउथ एक्टर थाला अजित कुमार को पद्म भूषण अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को जनवरी में अनाउंस कर दिया गया था। इस अवॉर्ड को पाने के लिए एक्टर ने उस समय रिएक्शन देते हुए खुशी जाहिर की थी। साथ ही इस सम्मान के लिए उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया था। उन्होंने पद्म पुरस्कार को पाना सौभाग्य की बात भी कहा था।
वहीं, इस लिस्ट में साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्णा का नाम भी शामिल है। उन्हें भी पद्म भूषण से नवाजा गया है। उन्हें ये सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला। इस दौरान एक्टर को आंध्र प्रदेश के ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा गया था। वो ऑफ व्हाइट धोती-कुर्ते के साथ शॉल में नजर आए थे।
सिंगर्स को भी मिला पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार विनर्स की लिस्ट में सिंगर्स के भी नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अरिजीत सिंह जैसे दिग्गज गायकों के नाम शामिल हैं। अरिजीत सिंह को उनके अहम योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया गया। उनके अलावा गायिका जसपिंदर नरूला और रिकी रेज का नाम भी इसमें शामिल है, जिसे पद्म पुरस्कार दिया गया है। देखिए विनर्स कलाकारों की लिस्ट…
गायक अरिजीत सिंह- पद्म श्री
एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण- पद्म भूषण
सिंगर पंकज उधास (मरणोपरांत)- पद्म भूषण
एक्टर अजित कुमार-पद्म भूषण
फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण
अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री
अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री
गायिका जसपिंदर नरूला- पद्म श्री
गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री
संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री
लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री
भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री
लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री
शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री
गायक महाबीर नायक – पद्मश्री
अभिनेत्री ममता शंकर -पद्मश्री
अभिनेता अनंत नाग- पद्मा भूषण