फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ओटीटी लवर्स के लिए यह हफ्ता भी काफी कमाल का होने वाला है। ओटीटी पर कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें हिंदी के साथ अंग्रेजी, कोरियन और अन्य भाषाओं का कंटेंट शामिल है।
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘पुअर थिंग्स’ भी इस हफ्ते आ रही है। इसके अलावा सुनील ग्रोवर की कॉमेडी का भी तड़का लगेगा। कुल मिलाकर दर्शकों के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह और मार्च का पहला सप्ताह धमाकेदार साबित होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
एनीवन बट यू
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जो अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी 27 फरवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म में सिडनी स्वीनी और ग्लेन पॉवेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही एलेक्जेंड्रा शिप, गाटा, हेडली रॉबिन्सन, मिशेल हर्ड, डर्मोट मुलरोनी, डेरेन बार्नेट, ब्रायन ब्राउन और राचेल ग्रिफिथ्स मुख्य भूमिका में हैं।
पुअर थिंग्स
यह फिल्म 27 फरवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। कई पुरस्कार जीत चुकी और अब ऑस्कर में नॉमिनेटेड पुअर थिंग्स प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। यह अंग्रेजी के साथ फ्रेंच और पुर्तगाली भाषाओं में स्ट्रीम हुई है। एम्मा स्टोन, मार्क रफेलो और विलियन डैफो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
मामला लीगल है
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहे इस कॉमेडी ड्रामा में रवि किशन, यशपाल शर्मा, अनंत जोशी, नाइला ग्रेवाल, निधि बिष्ट प्रमुख किरदारों में हैं। यह सीरीज 1 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
सनफ्लॉवर सीजन 2
डार्क कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री ‘सनफ्लॉवर’ सीरीज का दूसरा सीजन जी5 पर आ रहा है। इस शो में सुनील ग्रोवर, रणवी शौरी, आशीष विद्यार्थी, अदा शर्मा, गिरीश कुलकर्णी प्रमुख किरदारों में हैं। ‘सनफ्लावर सीजन 2’ श्री कपूर की मौत की जांच पर केंद्रित होगी।
ब्लू स्टार
यह फिल्म 29 फरवरी को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। एस जयकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अशोक सेलवन, शांतनु भाग्यराज और कीर्ति पांडियन लीड रोल में हैं।