Hollywood OTT Release: वैसे तो ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो खूब एंटरटेन करती हैं। उनकी कहानी भी काफी जबरदस्त है। लेकिन, 2024 के पहले महीने यानी की जनवरी में हम आपको हॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी इस समय ओटीटी पर डिमांड बढ़ी हुई है। वो भी हिंदी और साउथ की फिल्में से ज्यादा। ऐसे में देर किस बात की है चलिए बताते हैं उन फिल्मों के नाम जिनकी ओटीटी पर सबसे ज्यादा मांग है। इस लिस्ट में ‘ओपनहाइमर’ से लेकर ‘बार्बी’ तक का नाम शामिल है। देखिए…
‘मनी हीस्ट बर्लिन’ (Money Heist Berlin)
पेड्रो अलोंसो और पार्क हे सू स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘मनी हीस्ट बर्लिन’ (Money Heist Berlin) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जा रहा है। मूवी की डिमांड काफी ज्यादा है। वॉचिंग लिस्ट में मूवी टॉप पर है।
‘मिशन: इंपॉसिबल- डेड रैकोनिंग पार्ट वन’ (Mission Impossible)
हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन: इंपॉसिबल- डेड रैकोनिंग पार्ट वन’ (Mission Impossible) को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में भी देख सकते हैं। मूवी में टॉम क्रूज, वैनेसा किर्बी, रेबेका फर्ग्युसन और हैले अट्वेल के साथ अन्य ने अहम भूमिका प्ले की है। ओटीटी पर मूवी की डिमांड हाई है।
‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer)
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 जीत चुकी फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer) को प्राइम वीडियो, जी5 और जियो सिनेमा पर रेंट पर देख सकते हैं। फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है। इसमें एटम बम बनाने वाले साइंटिस्ट रॉबर्ट ओपेनहाइमर की कहानी को दिखाया गया है। इसमें किलियन मर्फी, रॉबर्ट डॉनी जुनियर और फ्लोरेंस प्यू समेत अन्य ने अहम भूमिका प्ले की है।
‘फो’ (Foe)
गर्थ डेविड के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फो’ (Foe) को प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें सोइरस रोनन, पॉल मेसकल और आरों पियर ने अहम रोल प्ले किया है।
‘बार्बी’ (Barbie)
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में झंडा गाड़ने वाली फिल्म ‘बार्बी’ ने ना केवल सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाया बल्कि इसे ओटीटी पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर रेंट पर देखा जा सकता है। इसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं। मूवी की डिमांड काफी बढ़ी हुई है। इसमें एक्ट्रेस मार्गोट रोबी, रयान गोसलिंग और एमा मैके जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10’ (Fast X)
विन डीजल, जैसन मोमोआ, एलम रिचसन और मिशेल रोड्रिग्ज, ब्री लार्सन स्टारर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10’ (Fast X) को ओटीटी पर रेंट पर देखा जा सकता है। इसे आप हिंदी में जी5 और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।