ओटीटी आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म हो गया है कि जहां एंटरटनमेंट की भरमार है। यहां हर हफ्ते ही नई वेब सीरीज और फिल्में देखने के लिए मिलती हैं। इसमें एक्शन, रोमांस, सस्पेंस-थ्रिलर और देशभक्ति से भरपूर जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं। ऐसे में आज आपको सच्ची घटनाओं से प्रेरित इंडियन वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें ओटीटी पर तहलका मचा रखा है। इन वेब सीरीज को आईएमडीबी की ओर से हाई रेटिंग भी मिली हुई है। इस लिस्ट में ‘द रेलवे मैन’ से ‘स्कैम 1992’ तक जैसी बेहतरीन वेब सीरीज शामिल हैं। देखिए लिस्ट…
स्कैम 1992
टॉप रेटेड इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ नंबर वन पर है। इसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे साल 2020 में सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया था। इसमें लीड रोल में एक्टर प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी और हेमंत खेर हैं। इसे IMDB की ओर से 10 में से 9.2 रेटिंग दी गई है।
दिल्ली क्राइम
शेफाली शाह और रसिका दुग्गल स्टारर वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ को साल 2019 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इसका निर्देशन रिची मेहता ने किया है। फर्स्ट पार्ट हिट होने के बाद इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जा चुका है। ये एक क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर वेब सीरीज है। इसे IMDB की ओर से 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है।
द रेलवे मैन
भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ को साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इसमें आर माधवन, के के मेनन और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। इसमें इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी अभिनय किया था, जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की थी। इसे IMDB की ओर से 10 में से 8.5 रेटिंग मिली है।
रणनीति: बालाकोट एंड बियोंड
जियो सिनेमा पर उपलब्ध पॉपलुर वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियोंड’ सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें बालाकोट अटैक की कहानी को दिखाया गया है। इंडियन एयरफोर्स के काबिलियत और बहादुरी को दिखाया गया है। इसमें आशीष सत्यार्थी, जिम्मी शेरगिल जैसे स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया है। इसे IMDB की ओर से 8.5 रेटिंग मिली है।
मुंबई डायरीज
वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज’ में सच्ची घटना को दिखाया गया है, जिसमें मुंबई के 26/11 के अटैक को दिखाया गया है। इसमें अटैक के बाद मुंबई की हालत को भी दिखाया गया था। ये एक मेडिकल ड्रामा, थ्रिलर सीरीज है। इसे IMDB की ओर से 8.5 रेटिंग दी गई है। इसमें मोहित रैना, कोंकणा सेन शर्मा और टिना देसाई जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।
स्कैम 2003
वेब सीरीज ‘स्कैम 2003’ को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया था। इसे पिछले साल 2023 में स्ट्रीम किया गया था। ये सीरीज 2003 की सच्ची घटना से रूबरू कराती है, जिसमें एक स्कैम की वजह से पूरा देश हिल गया था। इसमें गंगादेव रियार, इरावती हर्षे और किरणदीप कौर श्रान ने अहम रोल प्ले किया था। इसमें भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अहम किरदार में हैं। ये एक बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसे IMDB की ओर से 8.1 रेटिंग मिली है।
ट्रायल बाय फायर
नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें एक परिवार की कहानी को दिखाया गया है, जो कि दो दशकों से न्याय के लिए लड़ते हैं। इसमें अभय देओल, राजश्री देशपांडे और पुनित तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। सीरीज को IMDB की ओर से 7.7 रेटिंग दी गई है। इसे साल 2023 में जनवरी में रिलीज किया गया था।
स्कूप
फेमस जर्नलिस्ट की सच्ची कहानी को बताती वेब सीरीज ‘स्कूप’ को साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इसमें करिश्मा तन्ना, हरमन बाजवा और मोहम्मद जीशान अय्युब ने अहम रोल प्ले किया था। ये सीरीज काफी पसंद की गई है। इसे IMDB की ओर से 10 में से 7.6 रेटिंग मिली है। इसमें आपको क्राइम, मिस्ट्री, ड्रामा देखने के लिए मिलता है। ये एक बायोग्राफिकल वेब सीरीज है।
हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स
दिल्ली के बुराड़ी के एक परिवार की मौत की सच्ची घटना से रूबरू कराती वेब सीरीज ‘हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स’ को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसे 2021 में स्ट्रीम किया गया था। इसमें मनोज कुमार, नरेश भाटिया और विशाल आनंद ने अहम रोल प्ले किया था। ये सीरीज एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री है। इसमें मिस्ट्री, सच्ची कहानी और क्राइम देखने के लिए मिलता है। इसे IMDB की ओर से 10 में से 7.4 रेटिंग मिली है।
जमतारा: सबका नंबर आएगा
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई वेब सीरीज ‘जमतारा: सबका नंबर आएगा’ को साल 2020 में स्ट्रीम किया गया था। इसमें अमित सियाल, स्पर्श श्रीवास्तव और मोनिका पंवार ने अहम रोल प्ले किया था। इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था। IMDB पर इसे 7.3 रेटिंग दी गई है।
द वर्डिक्ट: स्टेट वर्सेस नानावती
वेब सीरीज ‘द वर्डिक्ट: स्टेट वर्सेस नानावती’ में मानव कौल, एली अवराम और अंगद बेदी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। इसमें इंडियन नवल कमांडर नानावती की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे वो घर आते हैं और वाइफ के अफेयर के बारे में पता चलता है। ये एक सस्पेंस क्राइम वेब सीरीज है। इसे IMDB की ओर से 7 रेटिंग दी गई है। इसे जी5 पर देख सकते हैं।
द चार्जशीट
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की गई वेब सीरीज ‘द चार्जशीट’ को IMDB की ओर से 6.8 रेटिंग दी गई है। ये एक क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री और रोमांस वाली वेब सीरीज है। इसमें एक सीबीआई अफसर की जर्नी को दिखाया गया है, जो सच की खोज में लगा होता है। इसमें अरुणोदय सिंह, सिकंदर खेर और शिव पंडित ने अहम किरदार प्ले किया है।
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध वेब सीरीज ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी’ एक क्राइम और डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज है। इसमें अनुरिता झा, अंश शेखावत और सागर संत जैसे कलाकार अमह रोल में हैं। इसे 23 फरवरी, 2024 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। सीरीज को IMDB की ओर से 10 में से 6.2 रेटिंग दी गई है।