ईद-उल-फ़ित्र को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस साल ईद पर दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

BMCM Box Office Collection Day 1 LIVE: बड़े मियां छोटे मियां मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं जो लोग घर रहकर ही अपना मनोरंजन करना चाहते हैं, तो उनके लिए ईद के अगले दिन नेटफ्लिक्स जी5 और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की एक या दो नहीं बल्कि 4 बड़ी फिल्में  स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं।

यह सभी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आप इन फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

प्रेमालु

मलयालम फिल्म ‘प्रेमालु’ 9 फरवरी को सिनमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म है। इन फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अगर अपने ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी है तो अब घर बैठकर इस फिल्म को देखने के लिए तैयार हो जाइए। यह फिल्म आप 12 अप्रैल को ओटीटी पर देख सकते हैं। ‘प्रेमालु’ मूवी डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी।

लाल सलाम

ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्‍शन में बनी ‘लाल सलाम’ 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रजनीकांत का कैमियो था। यह फिल्म सिनेमाघरों पर तो ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन ओटीटी पर इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर हैं। यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक क्रिकेट टूर्नामेंट के बहाने उन्‍होंने पर्दे पर दिखाया है कि कैसे समाज में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक तनाव पैदा करने की कोश‍िश की जाती है। उन्‍होंने खेल के जरिये धार्मिक सद्भाव का महत्व दिखाने की कोशिश की है। यह फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है।

लंबासिंघी

यह एक तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म सिनेमाघरों में खूब पसंद की गई थी। अब आप यह फिल्म घर बैठकर भी देख सकते हैं। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है, जिसे आप डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं।

गामी

यह एक तेलुगू फिल्म है। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के कहानी और किरदार के साथ-साथ इसके सिनेमैटोग्राफी को भी खूब पसंद किया गया। अब यह फिल्म 12 अप्रैल, 2024 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

सायरन

कीर्ति सुरेश और जयव रवि की फिल्म ‘सायरन’ 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल था। एंथनी भाग्यराज की इस डायरेक्टोरियल फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कीर्ति सुरेश और जयम रवि की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। ये फिल्म 11 अप्रैल को स्ट्रीम होने के लिे तैयार है।