इंडियन सिनेमा में एक्शन, रोमांस, हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा फिल्में अक्सर मेकर्स लेकर आते हैं। इनमें कई बार बेहद ही शानदार फिल्में देखने के लिए मिलती है, जो थिएटर तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसकी कई वजहें होती हैं। लेकिन, इसमें ज्यादातर वजह उन फिल्मों का कॉन्ट्रोवर्सियल कंटेंट होता है। ऐसे में अब जब से ओटीटी आया है तब से ऐसी फिल्मों की रिलीज की राहें आसान होने लगी हैं। इसी में से कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी रिलीज पर इंडिया में रोक लगा है मगर उनकी कहानी झकझोर देने वाली है। उन्हें थिएटर में भी जगह नहीं मिली लेकिन, आप उन फिल्मों को ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं।
‘परजानिया’
इतिहास गवाह है कि अगर भारतीय इतिहास पर कोई फिल्म बनी है तो उसे विरोध का सामना करना पड़ता है। इसी में से एक फिल्म ‘परजानिया’ है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, सारिका, परजान दस्तूर, पर्ल बरसीवाला, कोरिन नेमेक और राज जुत्शी जैसे कलाकार हैं। फिल्म की कहानी एक लड़के पर आधारित थी, जो गुजरात के दंगों के दौरान खो जाता है। सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया था। लेकिन आप इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
‘किस्सा कुर्सी का’
समलैंगिकता, सेक्स और धर्म पर आधारित फिल्मों पर ही नहीं बैन लगाया गया था। बल्कि राजनीति पर आधारित फिल्मों पर भी इसकी गाज गिर चुकी है। इसी में से एक फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ रही। इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं। सीएफबीसी द्वारा इसकी रिलीज पर बैन लगाया गया था। फिल्म में इंदिरा गांधी और संजय गांधी के जीवन के साथ समानताएं को चित्रित किया गया था, जिसकी वजह से इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसमें शबाना आजमी, उत्पल दत्त, रेहाना सुल्तान और मनोहर सिंह अहम रोल में थे।
‘लोएव’
साल 2015 में आई फिल्म ‘लोएव’ को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे थिएटर में जगह नहीं मिल पाई थी। इसमें ध्रुव गणेश, शिव पंडित, सिद्धार्थ मेनन और ऋषभ जे.चड्ढा अहम रोल में थे। फिल्म की कहानी एक गे कपल के रिश्ते को दिखाती है।
‘ब्लैक फ्राइडे’
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ की रिलीज पर बैन लगा दिया गया था। फिल्म को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था। लेकिन इंडिया में इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया गया था। इसमें पवन मल्होत्रा, के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, किशोर कदम, जाकिर हुसैन और गजराज राव जैसे कलाकार अहम रोल में थे। यह फिल्म 1993 के ‘बॉम्बे बम विस्फोट’ और उसके बाद हुई जांच पर आधारित है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
‘अनफ्रीडम’
फिल्म ‘अनफ्रीडम’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसकी रिलीज पर सीबीएफसी द्वारा कई वजहों से बैन लगा दिया गया था। इसमें विक्टर बनर्जी, आदिल हुसैन और प्रीति गुप्ता अहम रोल में हैं। इसकी कहानी की बात की जाए तो इसमें आतंकवाद के साथ-साथ एक समलैंगिक रिलेशनशिप को दिखाया गया है।
‘फायर’
नंदिता दास और शबाना आजमी स्टारर फिल्म ‘फायर’ को 1996 में बनाया गया था। इसे समलैंगिकता के मुद्दे पर बनाया गया था। इसने खूब तारीफें बटोरी थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज पर सेंसर बोर्ड ने रोल लगा दी थी। इसमें धर्म, समलैंगिकता जैसे बेहद ही संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया था। इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।
‘वाटर’
जॉन अब्राहम और लीजा रे स्टारर फिल्म ‘वाटर’ साल 2007 में आई थी। इसे यूट्यूब पर आसानी से देखा जा सकता है। फिल्म में एक विधवा की कहानी को दिखाया गया है, जिसे वाराणसी के एक आश्रम में भेज दिया जाता है। बिना किसी गलती के उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। बाद में उसे भी प्यार हो जाता है।