इन दिनों टीवी सीरियल से अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देखने का चलन अधिक हो गया है। हर कोई ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, डिजनी हॉटस्टार, जी5 आदि पर अपनी पसंदीदा वेब सीरीज या फिल्में देखना पसंद करते हैं। लेकिन जिनका बचपन टीवी देखकर गुजरा है वह कई नाटक आज भी मिस करते हैं। जैसे ‘शक्तिमान’,’मालगूडी डेज’ आदि। लेकिन आज हम आपको खुशखबरी देने वाले हैं, अगर आप अपने बचपन की यादें ताजा करना चाहते हैं तो ये सारे बेहतरीन शोज ओटीटी पर भी मौजूद हैं। जी हां! आइये हम आपको शोज के नाम और वह किस प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

शक्तिमान
90 के दशक के बच्चों ने मुकेश खन्ना स्टारर ‘शक्तिमान’ देखकर अपना बचपन एन्जॉय किया है। इसकी मनमोहक कहानियों के साथ ज्ञान की बातें बच्चे बहुत ध्यान से सुना करते थे। जो लोग इस शो को मिस करते हैं वह अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर इसे देख सकते हैं। ये इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

मालगुडी डेज
‘मालगुडी डेज’ हर घर में देखा और पसंद किया जाता था। इसकी कहानी और म्यूजिक आज भी लोगों को इसकी याद दिलाते हैं। ये टीवी सीरियल आर. के. नारायण की किताब पर आधारित था। जो 1980 में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। इसमें एक बच्चा था, जिसका नाम स्वामी था। स्वामी और उसके दोस्तों के इर्द गिर्द इसकी कहानी घूमती थी। अगर आप ‘मालगुडी डेज’ देखना चाहते हैं तो ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney plus Hotstar) पर उपलब्ध है।

जंगल बुक
‘जंगल बुक’ उस जमाने के बच्चों के लिए आज के डोरेमॉन से कम नहीं थी। हालांकि आज भी इसपर आधारित कई कार्टून दिखाये जाते हैं। लेकिन उस वक्त इसका किरदार ‘मोगली’ और इसका गाना ‘जंगल-जंगल बात चली है पता चला है, चड्ढी पहन के फूल खिला है’ गाना बहुत मश्हूर हुआ करता था। बच्चे-बच्चे की जुबान पर ये गीत चढ़ा हुआ था। अब ये जी5 पर उपलब्ध है।

विक्रम और बेताल
‘विक्रम और बेताल’ ऐसा शो था, जो 1980 में बच्चे से लेकर बूढ़ा तक पसंद किया करता था। इसमें राजा विक्रमादित्य और शैतान की कहानी दिखाई जाती थी, जिसका नाम बेताल था। वह हर पल राजा विक्रम के कंधे पर लटका रहता था। इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है।/

डक एंड टेल्स
अंकल स्क्रूज और उनके साथ तीन डक जो उनके भतीजे हुआ करते थे, आज भी 90 के दशक के बच्चों को याद होगा। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो हम आपको बता दें ये डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध है।