Today’s Trending Bollywood News LIVE Updates: विक्की कौशल की ‘छावा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और अब भारत में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 17वें दिन यानी कि तीसरे रविवार को 24.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 456 करोड़ तक हो गई है। इसी बीच विक्की कौशल की ‘छावा’ के तेलुगु रिलीज का ऐलान किया गया है। फिल्म के तेलुगु वर्जन का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। इसे महिला दिवस के मौके पर 7 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
हर साल अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) द्वारा आयोजित होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स का काउंटडाउन खत्म हो चुका है। 97वें ऑस्कर अवॉर्ड का दुनियाभर में बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब इसके आयोजन के साथ ही इंतजार भी खत्म हो गया है। अमेरिका में 2 मार्च को रात 8 बजे किया गया। वहीं, भारत में इसके आयोजन का समय 3 मार्च यानी कि आज सुबह 5.30 बजे रहा। इस साल ऑस्कर की होस्टिंग कॉमेडियन और पॉडकास्टर कॉनन ओ’ब्रायन ने किया। उन्होंने इस शो का शुभारंभ हिंदी में किया। उन्होंने कहा, ‘नमस्कार, वहां सुबह हो चुकी है तो नाश्ते के साथ ऑस्कर देखते रहें’। वो पहली बार इस ग्रैंड शो का हिस्सा बने हैं। हालांकि वो साल 2002 और 2006 में एमी अवॉर्ड्स होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में अब इस अवॉर्ड के विनर्स के नाम सामने आने लगे हैं। इस लिस्ट में भारतीय फिल्ममेकर गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ भी शामिल थी। लेकिन, अब वो इस रेस में बाहर हो चुकी है। इस अवॉर्ड शो में ANORA का बोलबाला देखने के लिए मिला है। इसने बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग जैसी कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
ऑस्कर 2025 में Sean Bekar की अनोरा का बोल बाला देखने के लिए मिला है। इसे जहां बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है वहीं, बेस्ट फिल्म एडिटिंग की कैटेगरी में भी अपनी जगह बनाई और अवॉर्ड अपने नाम किया।
ऑस्कर 2025 की विनिंग लिस्ट में Sean Baker ने जगह बनाई है। उन्हें बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड ANORA के लिए दिया गया है।
This win shines like a 4-carat diamond ring!
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
Congratulations to Sean Baker on the Oscar for Best Original Screenplay. #Oscars pic.twitter.com/4yYxFrSyZT
ऑस्कर 2025 की विनिंग लिस्ट में IN THE SHADOW OF THE CYPRESS ने भी जगह बनाई है। इसे बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड इस फिल्म के लिए Shirin Sohani और Hossein Molayemi को दिया गया है।
The Oscar for Best Animated Short Film goes to Shirin Sohani and Hossein Molayemi for IN THE SHADOW OF THE CYPRESS! #Oscars pic.twitter.com/0ctJ5SaIqE
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में FLOW ने अपनी जगह बनाई है। इस मूवी को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है।
The tears are flowing. FLOW secures the Oscar for Best Animated Feature Film! #Oscars pic.twitter.com/3RPVaLBz84
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
97वें ऑस्कर अवॉर्ड में Kieran Culkin को बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए चुना गया। उन्हें ये अवॉर्ड A Real Pain के लिए दिया गया है।
The only real pain was not having more time with Best Supporting Actor winner Kieran Culkin — with #Oscars Ambassador Amelia Dimoldenberg (@ameliadimz). pic.twitter.com/6obYwfeoqs
— The Academy (@TheAcademy) March 3, 2025
97वें अकेडमी अवार्ड के रेड कार्पेट पर Lisa पहुंच गईं हैं। वह इस शो में परफाॅर्म करने वाली हैं। उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया है।
DID YOU GOT STUNNED AND SHOCKED FOR #LISA AT OSCAR RED CARPET??
— ‘ (@sunnysunlisa) March 2, 2025
PLS LIKE, RETWEET, AND REPLY IF YES‼️
LISA OSCARS PERFORMER#LISAatTheOscars2025#Oscars #Oscars2025 pic.twitter.com/tw6FmgZAcO
97वें ऑस्कर अवॉर्ड का दुनियाभर में बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब इसके आयोजन के साथ ही इंतजार भी खत्म हो गया है। अमेरिका में 2 मार्च को रात 8 बजे किया गया। वहीं भारत में इसके आयोजन का समय 3 मार्च यानी कि आज सुबह 5.30 बजे रहा। इस अकेडमी अवॉर्ड को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।