Oscars 2020 : 92वें Oscars अवॉर्ड की घोषणा हो चुकी है। अमेरिका के लॉस एंजलस के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट रखा गया था। इस दौरान हॉलीवुड के सुपरस्टार ब्रैड पिट को ऑस्कर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा लॉरा डर्न ने भी ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। वहीं वाकिन फिनिक्स, टॉड फिलिप्स को भी अवॉर्ड दे सम्मानित किया गया है।

ब्रेड पिट को बेस्ट एक्टर और सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लॉरा डर्न को भी सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वाकिन फिनिक्स को बेस्ट एक्टर के रूप में सम्मान मिला। इसके अलावा जोकर के डायरेक्टर टॉड फिलिप्स को भी Oscars से सम्मानित किया गया है।

‘बेस्ट सिनेमेटोग्राफी’ का ऑस्कर खिताब के नॉमिनेशन थे ‘द आयरिशमैन’ (रॉड्रिगो प्रीटो), जोकर (लॉरेंस शर), द लाइटहाउस (जारिन ब्लास्क), 1917 (रॉजर डीकिंस) और वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (रॉबर्ट रिचर्डसन)। इनमें से 1917 (रॉजर डीकिंस) ने Oscar जीता।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के नॉमिनेशन में कैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वैल), लॉरा डर्न (मैरिज स्टोरी), स्कारलेट जॉनसन (जोजो रैबिट), फ्लॉरेंस पघ (लिटिल वुमन) और मार्गोट रॉबी (बॉम्बशैल)। Oscar खिताब लॉरा डर्न ने जीता। इस मौके पर वह इमोशन हो गईं।


बेस्ट एक्टर- सपोर्टिंग नॉमिनेशन्स में कौन- कौन थे दावेदार, टॉम हैंक्स (अ ब्यूटिफुल डे इन नेबरहुड), अल पचीनो (द आयरिशमैन), एंथनी हॉपकिन्स (द टू पोप्स), जो पेस्की (द आयरिशमैन) और ब्रैड पिट (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड) को रखा गया था। इनमें Oscar खिताब ब्रैड पिट ने जीता।

बता दें, ब्रैड पिट ऑस्कर अवॉर्ड लेते समय काफी एक्साइटेड दिखाई दिए। उन्होंने इस अवॉर्ड को अपने बेटे को डेडिकेट किया। अवॉर्ड तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने फिल्म डायरेक्टर क्वेंटन टैरेंटिनो  को शुक्रिया कहा। वहीं अवॉर्ड की घोषणा के दौरान उन्होने अपने को-स्टार लियोनार्डो डि कैप्रियो को गले से लगा लिया था।

एक्ट्रेस लॉरा डर्न  को भी जब Oscar से सम्मानित किया गया उस वक्त वह भी काफी इमोशनल नजर आई थीं। ऑस्कर लाइव टेलीकास्ट शो का प्रसारण 10 फरवरी सुबह 6.30 बजे से होना शुरू हुआ। हॉटस्टार इंडिया के अलावा स्टार मूवीज,स्टार मूवी एचडी पर अवॉर्ड का टेलीकास्ट हुआ। अब इसका रिपीट टेलीकास्ट सोमवार शाम 8.30 पर भी देखा जा सकेगा।