Oscars 2023 95th Academy Awards Winners Live Updates: ऑस्कर में भारत की ओर से तीन फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थीं। जिसमें से एसएस राजामौली की RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीत लिया है। शॉर्ट डॉक्युमेंट्री ‘द एलिफेंट विस्पर्स’ है ने भी ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। ‘ऑल दैट ब्रीथ’ को नॉमिनेशनल जरूर मिला लेकिन यह फिल्म ऑस्कर जीतने से चूक गई। ऑस्कर 2023 भारत के लिए बेहद खास रहा, दीपिका पादुकोण ने अवॉर्ड प्रजेंट किया। यहां पढ़िए ऑस्कर से जुड़ी अपडेट्स।

Live Updates
06:00 (IST) 13 Mar 2023
एंजेला बैसेट का दिलकश अंदाज

95वें ऑस्कर अवॉर्ड के शैम्पेन कार्पेट पर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस नॉमिनी एंजेला बैसेट अपना जलवा बिखेरती नजर आईं।

05:59 (IST) 13 Mar 2023
Oscar 2023: यह बनी बेस्ट एनिमेशन फीचर फिल्म

सबसे बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का एलान किया जा चुका है। इस कैटिगरी में गुलिमेरो डेल टोरो, मार्सल द शेल विद शूज ऑन, पस इन बूट्स, द सी बीट्स और टर्निंग रेड के बीच मुकाबला था। जिसमें गुलिमेरो डेल टोरो को इस कैटिगरी का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

05:50 (IST) 13 Mar 2023
इस अंदाज में ऑस्कर टेंड करने पहुंचीं मलाला

सोशल एक्टिविस्ट मलाला भी ऑस्कर के लिए पहुंच चुकी हैं।

05:46 (IST) 13 Mar 2023
Naatu Naatu Oscars 2023: ‘नाटू नाटू’ को सपोर्ट करने पहुंचीं RRR की टीम

फिल्म आरआरआर के गाने, नाटू नाटू को बेस्ट सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। एक्टर राम चरण, जूनियर एनटीआर और फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए।

05:40 (IST) 13 Mar 2023
Oscar 2023:दीपिका पादुकोण का लुक आया सामने

Oscar 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में दीपिका का जलवा भी देखने को मिलने वाला है। एक्ट्रेस का शानदार लुक सामने आ गया है। दीपिका ने इस खास इवेंट के लिए ब्लैक कलर का बेहद स्टाइलिश गाउन कैरी किया है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

01:58 (IST) 13 Mar 2023
टॉम क्रुज की फिल्म टॉप गन मेवरिक भी नॉमिनेटेड

टॉप गन मेवरिक भी ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेटेड है। इस फिल्म ने भारत में भी काफी अच्छा व्यापार किया था।

01:56 (IST) 13 Mar 2023
अनुपम खेर ने आरआरआर की टीम को दी बधाई

RRR का गाना नाटु-नाटु एकेडमी अवार्ड्स में ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेटेड है जिसे लेकर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एडवांस में आरआरआर की टीम को बधाई दे दी है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'नाटु-नाटु के लिए RRR की टीम को एडवांस में मुबारकबाद। जय हो।'

01:55 (IST) 13 Mar 2023
‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ 4 कैटेगरी में नॉमिनेटेड

जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म अवतार: द वे ऑफ वाटर ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट पिक्चर, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स,बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट साउंड कैटेगरी में नॉमिनेटेड है।

01:51 (IST) 13 Mar 2023
हॉलीवुड फिल्म ‘टार’ बेस्ट पिक्चर कैटेगेरी में नॉमिनेट

हॉलीवुड फिल्म टार ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर कैटेगेरी में नामिनेशन मिला है।

01:50 (IST) 13 Mar 2023
सामने आया ऑस्कर अवॉर्ड का प्रोमो वीडियो

एबीसी नेटवर्क की और से सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे दिखाया गया है कि ऑस्कर नाइट काफी शानदारी होने जा रही है। भारतीय समय के हिसाब से कार्यक्रम 13 मार्च की सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। यह अवॉर्ड नाइट अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगी।

01:49 (IST) 13 Mar 2023
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा ऑस्कर

भारत में एकेडमी अवार्ड्स 13 मार्च की सुबह 5:30 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

01:47 (IST) 13 Mar 2023
जैकलीन ने शेयर की प्री-ऑस्कर डिनर पार्टी की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ऑस्कर से ठीक पहले अपनी फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' की टीम के साथ प्री ऑस्कर डिनर पार्टी में शामिल हुईं। जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

01:46 (IST) 13 Mar 2023
नाटु-नाटु गाने पर परफॉर्म करेंगी लॉरेन गॉटलिब

सिंगर बादशाह के साथ नजर आ चुकीं अमेरिकी डांसर लॉरेन गॉटलिब एकेडमी अवार्ड्स के मंच पर नाटु-नाटु गाने पर परफॉर्म करने वाली हैं। इसकी बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी।

01:44 (IST) 13 Mar 2023
जूनियर एनटीआर ने ब्रेंडन फ्रेजर के साथ शेयर की फोटो

ऑस्कर 2023 की घोषणा के ठीक पहले एक्टर जूनियर एनटीआर ने अमेरिकन एक्टर ब्रेंडन फ्रेजर के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें ऑस्कर के लिए शुभकामनाएं दी है।

01:42 (IST) 13 Mar 2023
जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म भी ऑस्कर की रेस में

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' भी ऑस्कर 2023 की रेस में शामिल है। इस फिल्म का गाना 'अप्लाउज' ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में आरआरआर के नाटु नाटु के साथ नॉमिनिटेड है।

01:41 (IST) 13 Mar 2023
दीपिका पादुकोण करेंगी प्रेजेंट

भारतीय समय के हिसाब से 13 फरवरी की सुबह 5:30 बजे से ऑस्कर 2023 की घोषणा होनी शुरू होगी। भारत के लिए ऑस्कर 2023 बेहद खास है क्योंकि तीन भारतीय फिल्मों के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसमें प्रेजेंटर कै तौर पर नजर आने वाली हैं।