रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के राजदूत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। उन्होंने पीएम मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। यूक्रेन के राजदूत का कहना है कि इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति से बात कर सकते हैं। इतिहास में पहले भी भारत ने शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। जिसके वजह से अब यूक्रेन इस युद्ध को रोकने के लिए भारत की मजबूत आवाज की मांग कर रहा है।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि वो रूस के आगे नहीं झुकेंगे। उनका कहना है कि ये उनकी मातृभूमि है और वो इसके लिए लड़ेंगे। वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स के रैंक में शामिल हो सकता है।

इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं संघियों के यह कहने का इंतजार कर रहा हूं कि मोदी जी यूक्रेन और रूस के बीच शांति कायम करेंगे।’

उनके इस ट्वीट पर इंडियन फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, ‘कोशिश कर लो, वापस नहीं लेंगे।’

लोग संजय झा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। द प्राउड इंडियन नाम के एक यूजर ने लिखा, ”अभी झा का दिल जल रहा है, क्योंकि एक देश पीएम की प्रशंसा कर रहा है और उनके हस्तक्षेप की मांग कर रहा है। बहुत गर्व महसूस होता है…..लेकिन कुछ लोगों का दिल और पेट जल जाता है।” वहीं रुद्रा स्पीक्स नाम के एक यूजर ने लिखा, ”ये तुम्हारी अपेक्षा नहीं, डर है।”संजय झा के एक ट्वीट पर लोगों ने उनकी चुटकी ले रहे हैं।

आपको बता दें कि संजय झा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता हैं, जिन्हें पार्टी पर सवाल उठाने के चलते साल 2020 में तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। ये निर्णय खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिया था। झा ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।