Akshay Kumar OMG 2 Movie Release and Review Highlights: अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ को तमाम विवादों के बाद सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया। साथ ही इन विवादों के बाद भी फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला है। बीते दिन ही मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सेलेब्स और क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। साथ ही लोग ट्विटर पर भी इसे लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को पांच में से 4 स्टार दिए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मूवी को देखना चाहते हैं तो जान लीजिए कि फिल्म कैसी है? फिल्म से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए…

Live Updates
14:17 (IST) 11 Aug 2023
फुल एंटरटेनिंग है OMG 2

अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' को एक यूजर ने फुल एंटरटेनिंग बताया है। इसके क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ की है।

12:13 (IST) 11 Aug 2023
अक्षय कुमार को शख्स ने बताया लेजेंड

OMG 2 में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। लोगों ने उन्हें लेजेंड बताया है।

12:12 (IST) 11 Aug 2023
OMG 2 देख इंप्रेस हुए लोग

अक्षय कुमार की OMG 2 को देखने के बाद काफी इंप्रेस दिखे हैं। उन्होंने इसे पॉजिटिव रिस्पांस दिया है और ब्लॉकबस्टर बताया है।

11:24 (IST) 11 Aug 2023
पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग का मुरीद हुए शख्स

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। एक शख्स ने तो उनकी तारीफ करते हुए उनके चरण तक स्पर्श करने की बात कही।

11:09 (IST) 11 Aug 2023
लोगों को पसंद आई अक्षय कुमार की एंट्री

OMG 2 में अक्षय कुमार की एंट्री काफी पसंद आई है, जैसी ही उनकी एंट्री होती है तो थिएटर में हर हर महादेव का नारा गूंज उठता है। भोलेनाथ के दूत के रोल में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

11:06 (IST) 11 Aug 2023
अक्षय कुमार की OMG 2 को लेकर थिएटर्स में लगे ‘हर हर महादेव’ के नारे

अक्षय कुमार की OMG 2 को सनी देओल की 'गदर 2' के साथ रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में इसकी रिलीज के साथ ही थिएटर्स में हर हर महादेव की नारे लगे हैं। लोग सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन्स दे रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

10:14 (IST) 11 Aug 2023
थिएटर में लगे ‘हर हर महादेव के नारे’

अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। साथ ही अब ट्विटर रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों के बीच इसे रिलीज किया गया है। थिएटर्स में 'हर हर महादेव' के नारे लगे हैं।

08:58 (IST) 11 Aug 2023
OMG 2 की हो रही जमकर तारीफ

अक्षय कुमार की OMG 2 को लेकर जहां खूब विवाद था। वहीं। इसे लोगों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें उनकी और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया है।

07:57 (IST) 11 Aug 2023
पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से इंप्रेस हुए लोग

अक्षय कुमार की OMG 2 की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग लोगों को काफी इंप्रेस कर रही है। एक यूजर ने लिखा, ' रख विश्वास तू है शिव का दास omg 2 एक सेंसिटिव मुद्दे को बेहद ही मासूमियत और सच्चाई के साथ समाज के समक्ष रखती है। ंकज त्रिपाठी ने किरदार में जान फूंक दी है। फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। यामी गौतम ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। सभी को देखनी चाहिए।'

07:49 (IST) 11 Aug 2023
अक्षय कुमार कीOMG 2 को मिले 5 में से 4 स्टार

अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे 5 में से 4 स्टार मिल रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मूवी को स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद 5 में से 4 स्टार दिए हैं। साथ ही अक्षय की एक्टिंग को जबरदस्त बताया है।