Nusrat Jahan On Pathaan Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर फिल्म पठान लगातार विवादों में फंसती नजर आ रही है। गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल मचा हुआ है। विरोध करने वालों का कहना है भगवा रंग की बिकिनी पहन दीपिका ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

अभी तक भारतीय जनता पार्टी और हिंदू संगठनों के लोग फिल्म के बॉयकॉट को लेकर आवाज़ बुलंद करने में लगे हुए हैं। वहीं, अब अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने भी ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ पर रिएक्ट किया है और विरोध करने वालों को अच्छे से जवाब दिया है।

पठान विवाद पर क्या बोलीं नुसरत जहां

नुसरत ने हाल ही में एनडीटी से बातचीत मे कहा कि ‘उन्हें हर चीज से दिक्कत है। उन्हें महिलाओं के हिजाब पहनने से परेशानी है। उन्हें महिलाओं के बिकिनी पहनने से आपत्ति है। ये लोग वो हैं जो भारत की नई उम्र की महिलाओं को बता रहे हैं कि क्या पहनना है। वे सिर्फ हमारी जिंदगी को अपने हिसाब से चलवाना चाहते हैं। हम क्या पहने, क्या खाएं, कैसे बात करें, कैसे चलें, स्कूल से क्या पढ़ें, टीवी पर क्या देखें। हम इस तथाकथित नए विकसित भारत में पूरी तरह से डायरेक्टेड हैं। यह बहुत डरावना है। मुझे डर है कि ये आने वाले समय में हम सभी को कहां ले जाएगा।’

किसी भी रंग पर पेंटेट नहीं रख सकते

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘ओपन माइंडसेट रखना चाहिए, आप रंग पर पेंटेट नहीं रख सकते। कोई भी रंग की बिकिनी पहने आप नहीं कह सकते कि यह हमारा रंग है यह हिंदुत्व का धर्म है। मुझे यह एजेंडा समझ नही आता है। कि लोग कोई भी रंग ढूंढकर धर्म से जोड़ देते हैं। जो भी लोग ये कर रहे हैं वे आध्यात्मिक, धार्मिक नहीं, सोची समझी साजिश है।

नुसरत ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा वह रंग पहने तो आप यह नहीं कह सकते कि किसी रिलीजन को टार्गेट करके ऐसा कर रहे हो। इसे एंटरटेनमेंट के नजरिए से देखना चाहिए।’ बता दें कि ‘पठान’ अगले साल 25 जनवरी को सिनेमागरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।