साउथ सिनेमा इन दिनों दो चीजें हॉट टॉपिक बनी हुई है। पहली ‘महावतार नरसिम्हा’ (Mahavatar Narsimha), जिसने कमाई के मामले में बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। ये भारतीय सिनेमा की पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का बिजनेस किया है। दूसरा सबसे हॉट टॉपिक है धनुष और मृणाल ठाकुर के डेटिंग रूमर्स। मृणाल के बर्थडे और ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में जब से दोनों स्टार्स को साथ में देखा गया है तभी से इनके अफेयर की अफवाहें खूब हैं। लोग खूब बातें कर रहे हैं। हालांकि, रिलेशनशिप रूमर्स पर दोनों में से किसी ने भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है तलाक के बाद धनुष पहले भी साउथ की फेमस अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे।

दरअसल, धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2022 में 18 साल पुराना रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया था, जिसके बाद 2024 में उनका ऑफिशियल तलाक हो गया था। लेकिन, इस बीच धनुष अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। उनके और साउथ एक्ट्रेस मीना सागर के अफेयर के काफी चर्चे रह थे। यहां तक कि खबरें शादी तक पहुंच गई थीं। इन अफवाहों के बीच मीना ने अपना रिएक्शन भी दिया था।

ये वही साउथ एक्ट्रेस मीना सागर हैं, जिन्होंने शादी के 13 साल बाद पति विद्यासागर को खो दिया था। उनके पति बैंग्लौर बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जिनसे उनकी शादी 12 जुलाई, 2009 को हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी नैनिका हैं, जो 5-6 साल की है। वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘थेरी’ में काम करते हुए दिखी थीं। इसे साल 2016 में रिलीज किया गया था। मीना के पता का निधन साल 2022 में लंग्स इंफेक्शन की वजह से हुआ था।

पति की मौत के बाद धनुष संग रही थी शादी की अफवाह

धनुष संग मीना की शादी के चर्चे उनके पति विद्यासागर की मौत के बाद रहे थे। क्योंकि उसी समय धनुष ने ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक का ऐलान किया था। शादी की अफवाहों के बाद मीना को इस पर सफाई तक देनी पड़ी थी और उन्होंने कहा था कि वो अभी तक अपने पति के जाने का गम नहीं भुला पाई हैं। उन्हें आज भी यकीन नहीं होता है कि वो नहीं हैं। इस बीच ऐसी खबरें कैसे और कहां से आईं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। वो इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं। ताकि बेटी को अच्छा भविष्य दे सकें। BOX Office Report: 20वें दिन भी ‘सैयारा’ का जलवा बरकरार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का छठे दिन निकला दम