एक्ट्रेस नोरा फतेही के चर्चे दुनियाभर में हैं, वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने डांस को लेकर चर्चा में रहती हैं। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्ट्रेस रहती हैं और फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। नोरा ने एक बार फिर से फैंस को अपने नए लुक से कायल कर दिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन वन शोल्डर ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं।
फैंस को नोरा का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने अपनी इस खूबसूरत ड्रेस में चार चांद लगाने के लिए मैचिंग हील्स भी पहनी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर के बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने हैं और बालों की टाइट हाई चोटी बनाई हुई है।
विक्टोरिया बेखम की ड्रेस पहन कराया फोटोशूट: बता दें कि जो ड्रेस नोरा ने पहनी है उसे विक्टोरिया बेखम डिजाइन किया है। नोरा ने इस ड्रेस में अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,’यू कैन पे फॉर स्कूल,बट यू कांट बाय क्लास’। उन्होंने अपनी पोस्ट में विक्टोरिया बेखम को टैग भी किया है।
नोरा की कातिलाना अदा पर आया फैंस का दिल: एक्ट्रेस का ये नया लुक फैंस को इतना पसंद आया कि उन्होंने दिलभर कर उनकी तारीफ की। नोरा की इन तस्वीरों पर लगभग 10 लाख लाइक्स आ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर हैं 40 मिलियन से ज्यादा फैंस: सोशल मीडिया पर नोरा के फैंस की लंबी कतार है। इंस्टाग्राम पर नोरा के 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बता दें कि नोरा अपने अलग अंदाज के डांस को लेकर मश्हूर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं, जो काफी हिट भी हुए है। जैसे- ‘साकी-साकी’ ,’हाय गर्मी’, ‘नाच मेरी रानी’। इन गानों में नोरा के डांस स्टेप्स को कॉपी करना काफी मुश्किल है।
बात अगर नोरा के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ भी रिलीज हुआ है। इसके अलावा वो ‘डांस दीवाने जूनियर’ में जज भी हैं। डांस शो, आइटम सॉन्ग के अलावा नोरा जल्ह ही तेलगु फिल्म ‘हरी वीरे मल्लू’ में भी नजर आने वाली हैं।
नोरा मूल रूप से कनाडा से हैं और पिछले कुछ सालों से भारत में रह रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा ने अपने पहली बार भारत आने के स्ट्रगल का जिक्र करते हुए बताया था कि भारत आने के फैसले को लेकर लोगों ने उन्हें काफी डिमोटिवेट किया था। लोगों का कहना था कि भारत में उन्हें भाषा में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। लोग तुम्हारे ऊपर हसेंगे और तुम्हारा मजाक भी उड़ाएंगे।