बॉलीवुड एक्ट्रेस और बेस्ट डांसर नोरा फतेही ने कुछ समय पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया फिलहाल इसकी वजह तो पता नहीं चल पायी है। कहा ये भी जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण उनका अकाउंट डिलीट हो गया है। लेकिन उनका अकाउंट डिलीट होना उनके फैंस के लिए काफी निराशाजनक हैं।

नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने डांस से लेकर हर प्रोजेक्ट की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके कुल 37.6 मिलियन फोलोअर्स थे। जो उनकी तस्वीर और वीडियोज को लाइक और उनपर कमेंट किया करते थे।

उनके इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट उनकी दुबई वेकेशन की थी। उन्होंने अकाउंट डिलीट करने से पहले शेरों के साथ बैठे हुए तस्वीर पोस्ट की थी। जिसे उनके फैनपेज पर भी साझा किया गया।

नोरा ने हाल ही में गुरु रंधावा के साथ ‘नाच मेरी रानी’ गाना किया है। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया है। उनके गाने का हुक स्टेप काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके स्टेप को कॉपी कर वीडियो भी बना रहे हैं। उनके डांस का मुकाबला बॉलीवुड में कम ही लोग कर पाते हैं।

नोरा फतेही के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारे भी सोशल मीडिया से ब्रेक ले चुके हैं। जिनमें दीपिका पादुकोण, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम शामिल है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। जिससे उनके फैंस सख्ते में आ गए थे। दरअसल दीपिका ने ऐसा ऑडियो डायरी लॉन्च करने के लिए किया था। जिसमें उन्होंने साल 2021 में अपने प्रशंसकों के अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना करते हुए एक ऑडियो संदेश साझा किया था।

उनसे पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपना अकाउंट डिलीट किया था। उनकी फिल्म “सोनचिरैया” के बॉक्स ऑफिस पर गिरने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी।