बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत कम समय में ही अपनी जगह बनाई है। एक्ट्रेस को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने ‘दिलबर-दिलबर’ (Dilbar-Dilbar) और ‘साकी साकी’ जैसे गानों में अपने सिजलिंग मूव्स से काफी लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन, क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्हें करियर के शरुआती दिनों में काफी कुछ सुनना पड़ता था। यहां तक कि लोग उन्हें दूसरी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बनने की सलाह देते थे। इसकी खुलासा उन्होंने खुद किया है।
दरअसल, ‘दिलबर-दिलबर’ गर्ल नोरा फतेही ने हाल ही में बीबीसी से संघर्षों को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि ‘जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी तो कैटरीना का करियर पीक पर था। कई लोगों को नोरा में उनकी छवि दिखती थी। वो भले ही आउटसाइडर रही हैं, लेकिन अपने लुक को लेकर कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं किया।’ एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘वो नॉर्थ अफ्रीकन मोरक्कियन महिला हैं। वहां की अधिकतर लड़कियां इंडियन की तरह लगती हैं।’
लोग बताते थे दूसरी कैटरीना बनने के उपाय
नोरा कैटरीना बनने की सलाह के बारे में खुलासा करते हुए कहती हैं कि ‘लोग उन्हें कहा करते थे कि आप दूसरी कैटरीना कैफ बन सकती हैं। वो दूसरी बड़ी स्टार बन सकती हैं। लोगों ने कैटरीना की तरह बनने के लिए उपाय भी सुझाए कि कैसे वो उनके जैसी बन सकती हैं।’ लोगों द्वारा एक्ट्रेस को क्या-क्या सुझाया गया इसके बारे में बताते हुए बात आगे बढ़ाई और कहा, ‘लोग कहते थे कि खुद को ज्यादा एक्सपोज ना करें। पब्लिक में कम जाएं और ऐसी फिल्में करने की जरूरत होगी, जिसमें वो लीड हों और वो जो हिट हो जाए। ये सब चीजें उन्हें हीरोइन बना देंगी। इसके बाद ब्रांड आएंगे, ऑफर मिलेंगे, हीरोज उन तक अप्रोच करेंगे।’
शाहिद कपूर को इंस्पिरेशन मानती हैं नोरा
नोरा फतेही भले ही लीड एक्ट्रेस नहीं बन सकीं लेकिन वो बतौर डांसर इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात को कबूला था कि वो शाहिद कपूर को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं। इसकी वजह दोनों का बतौर बैकग्राउंड करियर की शुरुआत करना है। एक्ट्रेस ने शुरुआती दिनों में बैकग्राउंड डांसर काम किया। वहीं, शाहिद कपूर भी शुरुआती दिनों में बैकग्राउंड डांसर थे और आज वो एक सफल और बड़े एक्टर हैं। इसी वजह से नोरा उन्हें अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं।
FAQs
1. नोरा की उम्र कितनी है?
नोरा फतेही 31 साल की हैं।
2. क्या नोरा फतेही बॉलीवुड एक्ट्रेस है?
हां, नोरा फतेही बॉलीवुज एक्ट्रेस और डांसर हैं।
3. नोरा का धर्म क्या है?
नोरा फतेही इस्लाम धर्म से हैं। वो इस्लामिक अरबी परिवार से हैं।