बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा की ‘महाभारत’ 1988 में पहली बार प्रीमियर हुई थी। इसकी लोकप्रियता हर गुजरते एपिसोड के साथ बढ़ती गई। आज भी लोग पुरानी महाभारत को भूल नहीं पाए हैं। इसके हर कलाकार ने अपने किरदार में जान फूंक दी थी। जिसके लिए उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

दरअसल साल 2020 में महाभारत के कलाकार पुनीत इस्सर ने कपिल शर्मा के शो में ऐसा ही एक खुलासाा किया था। बीआर चोपड़ा, रवि चोपड़ा, पुनीत और कुछ अन्य कलाकार जो द्रौपदी के चीरहरण के दृश्य का हिस्सा थे, उन्हें पर्दे पर अपना काम बखूबी करने की कीमत चुकानी पड़ी थी।

स्क्रीन पर चीर हरण करने पर निकल गया था वारेंट: पुनीत ने बताया,”किसी ने हमें कहा कि आपके नाम का गैर-जमानती वारंट निकला है। बनारस के एक व्यक्ति ने कहना था कि आपने जो द्रौपदी का चीरहरण किया, उससे हमें दुख हुआ है। ये जानकर हम बहुत हैरान हो गए, लेकिन किसी तरह बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मामले को सुलझा लिया।”

पुनीत ने बताया कि 28 साल बाद वो केस एक बार फिर से खुला। जिसके लिए हमें वकील को हायर करना पड़ा। एक्टर ने कहा,” वकील हायर करने के बाद पता चला कि उस बंदे को बस एक्टर्स के साथ फोटो खिंचानी थी।”

एक्टर ने कहा कि जब ये सारा मामला सुलझा तो हमनें सोचा कि दरअसल वेद व्यास के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। वास्तव में तो उन्होंने पहली बार इस कहानी को लिखा था। किसी को पकड़ना है तो वेद व्यास को पकड़ो।

दिवंगत रवि चोपड़ा की पत्नी भी कपिल के शो का हिस्सा बनी ती। उन्होंने उस समय के बारे में बताया,जब वो दूरदर्शन पर शो के विचार को पेश करने गए थे। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन के हेड को संदेह था कि राही मासूम रजा मुस्लिम होकर हिंदू महाकाव्य महाभारत की स्क्रिप्ट कैसे लिख सकते हैं। हालांकि, रवि चोपड़ा और बीआर चोपड़ा अपनी बात पर अड़ गए और उन्होंने जोर देकर कहा कि रजा एक महान लेखक हैं और वे उनके बिना शो नहीं करेंगे। आपको बता दें कि महाभारत साल 1988 से जून 1990 तक प्रसारित हुआ। इस शो में कुल 94 एपिसोड थे।