कहा जाता है कि हौंसला अगर बुलंद हो तो आपको आपकी मंजिल पाने में कोई हरा नहीं सकता। अगर किसी को कोई हरा सकता है तो वो आप खुद होते हैं। आपने हमेशा देखा होगा कि एक सफल इंसान के पीछे उसकी कड़ी मेहनत होती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी ही सफल एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत की और आज वो अच्छे मुकाम पर हैं। उन्होंने ना केवल बॉलीवुड में ही काम किया बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ये कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस निम्रत कौर (Nimrat Kaur) हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…
दरअसल, निम्रत कौर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 मार्च, 1982 को राजस्थान के पिलानी में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक समय था जब उनके पास कैब तक करने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। संघर्षों के दिनों में एक्ट्रेस मुंबई के लोकल ट्रेन और बस में सफर किया है। स्टूडियो में खुद अपनी फोटोज लेकर जाया करती थीं।
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस निम्रत कौर एक पंजाबी फैमिली से हैं। उनके पिता इंडियन आर्मी में अफसर थे। एक्ट्रेस के पिता मेजर भुपिंदर सिंह कश्मिरी आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इसके बाद उनका पूरा परिवार नोएडा चला गया था। यहां एक्ट्रेस ने दिल्ली के पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद निम्रत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम किया और फिर पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई चली गई थीं। यहां उन्होंने फिल्मों में काम पाने के लिए कड़ी मेहनत की। एक बार पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने संघर्षों के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब वो संघर्ष कर रही थीं तो उन्होंने फोटोज खिंचवाकर लगभग 100 एजेंसी में दी। वो तस्वीरों को लेकर खुद जाती थीं। पहले वो एरियाज को मार्क कर लेती थीं। बस और ट्रेन से वहां जाकर अपनी फोटोज देती थीं।
कैब के भी नहीं होते थे पैसे
निम्रत कौर ने बताया था कि उन दिनों उनके पास कैब करने तक के पैसे नहीं होते थे। उन्होंने बताया था कि ये सब एक-दो बार किया जा सकता था लेकिन, हर बार ऐसा करना महंगा पड़ता था। निम्रत कौर ने आगे कहा था कि मोबाइल से घर पर फोन करना उन दिनों महंगा पड़ा था तो वो पीसीओ जाकर मां को फोन करते थीं और इस दौरान कभी-कभी घंटों फोन पर रोया करती थीं। इसे उन्होंने चुनौती से भरा और डरावना बताया था।
श्रेया घोषाल और कुमार सानू के म्यूजिक वीडियो में मिला काम
निम्रत कौर की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें 2004 में कुमार सानू और श्रेया घोषाल के दो म्यूजिक वीडियो में बतौर एक्ट्रेस काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें कुछ विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। फिर एक्ट्रेस निम्रत को साल 2006 में फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ में छोटा सा रोल मिला। इसे राजस्थान में शूट किया गया था। निम्रत ने फिल्मों में करियर की शुरुआत फिल्म ‘पैडलर्स’ से की थी। इसे अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसे 2012 में रिलीज किया गया था। एक्ट्रेस को नोटिस 2013 में विज्ञापन ‘डेरी मिल्क सिल्क’ से किया गया था।
निम्रत कौर ने अपने करियर में ‘एयरलिफ्ट’, ‘दसवीं’, ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’, ‘द टेस्ट केस’, ‘स्काई फोर्स’, ‘स्कूल ऑफ लाइज’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों से एक्ट्रेस का सिक्का फिल्मों और ओटीटी पर चल पड़ा। आज वो हिट एक्ट्रेस हैं।
