आपको मॉडल और एक्ट्रेस निकिता घाग (Nikita Ghag) याद होंगी? जी हां, ये वही निकिता हैं, जिन्होंने बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था और इसे लौटा दिया था। इस अवॉर्ड को लौटाने के बाद उन्होंने अन्य लोगों से भी इस पुरस्कार को लौटाने की मांग की थी। ऐसे में अब उसी निकिता को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो जल्द ही भोजपुरी रैपर हितेश्वर के साथ नजर आने वाली हैं। निकिता अब हिंदी के बाद भोजपुरी में भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आने वाली हैं।

भोजपुरी का कद दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। छोटी इंडस्ट्री कही जाने वाली भोजपुरी में आज आलम ये है कि बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज भोजपुरी के स्टार्स के साथ हर कोई काम करने की इच्छा जाहिर कर रहा है। इसी बीच अब एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ता दिख रहा है। वो कोई और नहीं बल्कि निकिता घाग (Nikita Ghag) हैं। जी हां, ये वही निकिता हैं, जिन्होंने दादा साहब फाल्के पुरस्कार लौटाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वो हिंदी के बाद भोजपुरी में अपना जलवा बिखरते हुए नजर आने वाली हैं। उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। फैंस उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए काफी बेताब हैं।

जब एक्ट्रेस लौटाया दादा साहब फाल्के पुरस्कार

निकिता घाग उस समय चर्चा में आईं, जब उन्होंने दादा साहब फाल्के पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया था। जहां लोग इस अवॉर्ड को पाने के सपने देखते हैं वहीं, इसे वापस करने की घोषणा ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने उस समय कहा भी था कि ‘दादा साहब के नाम से चल रहे इस गोरखधंधों को पर्दाफाश किया जाना चाहिए।’ एक्ट्रेस ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी अपील की थी कि ‘पुरस्कार से मिलती-जुलते सभी नामों पर रोक लगा देना चाहिए।’

इस एलबम में दिखेंगी निकिता घाग

एक्ट्रेस और मॉडल निकिता घाग निर्माता संजीव बंसल के एलबम ‘आमची मुम्बई’ में दिखाई देंगी। इसके निर्देशक मास्टर दिनेश हैं और गाने को भोजपुरी रैपर हितेश्वर ने गाया है। वहीं, इसके अलावा हितेश्वर का एक गाना ‘भीगी भीगी’ भी रिलीज होने वाला है। इसके कोरियोग्राफर मास्टर दिनेश हैं।