ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की थी। दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। कपल ने हिंदू ही नहीं बल्कि ईसाई रीति-रिवाज से भी शादी की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस जोड़े ने भारत में अपनी शादी में 3.5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी को अब पूरे 6 साल हो चुके हैं।

दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच निक जोनस ने प्रियंका संग अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। निक ने क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा से शादी के वक्त इस बात से परेशान हुए थे निक

दरअस हाल ही में जोनस ब्रदर्स यानी निक, जो और केविन का एक चैट शो से वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्हें कुछ सवालों का जवाब देना है और उनके पास झूठ पकड़ने वाली मशीन है जिसमें पता चल जाएगा कि वे जवाब सही दे रहे हैं या नहीं। जिसमें पता चल जाएगा कि वह सच बोल रहे हैं या नहीं।

निक से पूछा गया कि इतने सारे शादी के फंक्शन के दौरान आपको कभी लगा था कि बस हो गया और अब नहीं। इस पर निक ने कहा हां। निक का जवाब सही होता है। इसके बाद निक इसके पीछे की वजह बताते हुए कहते हैं कि ‘शादी तो पूरी कर ली थी लेकिन आज जब भी शादी के बिल को देखता हूं तो मुझे अफसोस होता है। निक का कहना है कि, शादी करने के लिए काफी ज्यादा पैसा खर्च कर दिया था जबकि इसकी खास जरूरत नहीं थी।’

प्रियंका- निक लव स्टोरी

बता दें साल 2017 में प्रियंका और निक ने मेट गाला में साथ एंट्री ली थी। इससे पहले दोनों एक दूसरे से ड्रिंक पार्टी में मिले थे। निक के प्रपोजल की अगर बात करें तो निक ने घुटने पर बैठकर प्रियंका से शादी के लिए पूछा था। निक ने प्रियंका से कहा था, अगर तुम मुझसे शादी करोगी तो मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत समझूंगा। ये सुनते ही प्रियंका ने तुरंत हां कर दी थी। इसके बाद कपल ने साल 2018 में शादी कर ली। इसके बाद साल 2022 में कपल की बेटी मालती सेरोगेसी से हुई।