प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रिलेशनशिप आजकल सुर्खियों में है। हाल ही में लॉस एंजेलेस के एक बेसबॉल गेम के दौरान दोनों को साथ देखा गया था। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल जल्दी ही मुंबई आ रहा है। माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से मिलने निक जोनास मुंबई आ सकते हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक के पिता को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो किया था।
इस महीने के शुरूआत में भी निक और प्रियंका एक शादी के दौरान साथ नज़र आए थे। दरअसल निक अपनी कजन की शादी में पहुंचे थे और प्रियंका इस शादी में निक की डेट के तौर पर पहुंची थी। निक ने प्रियंका को अपनी फैमिली से भी मुलाकात कराई थी। निक ने प्रियंका को अपने बड़े भाई केविन जोनास और उनकी पत्नी डेनियेल जोनास से भी मिलवाया था। केविन ने भी प्रियंका की काफी तारीफ की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक आज रात मुंबई में लैंड कर सकते हैं। प्रियंका ने वर्सोवा में एक बंगला खरीदा है और वे आज अपने इस बंगले पर पार्टी करने जा रही हैं, प्रियंका के साथ ही निक भी इस पार्टी को अटेंड करेंगे। गौरतलब है कि निक और प्रियंका ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक नहीं किया है लेकिन उन्हें कई बार एक साथ हैंगआउट करते देखा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक. निक प्रियंका को लेकर गंभीर हैं। वे अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं और जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। वो सीरियल डेटर नहीं बनना चाहते हैं और वो उम्मीद कर रहे हैं कि प्रियंका के साथ अपने रिलेशनशिप को पूरा टाइम दे रहे हैं। प्रियंका और निक ने तब सुर्खियां बटोरनी शुरू की थी जब ये कपल मेट गाला 2017 में साथ पहुंचा था। इस घटना के बाद से ही निक और प्रियंका के अफेयर की चर्चा मीडिया में होने लगी थी। हालांकि प्रियंका ने इसे काफी साधारण घटना कहा था और वो निक के साथ सिर्फ इसलिए मेट गाला गई थी क्योंकि दोनों ने सेम डिज़ाइनर के कपड़े पहने थे। लेकिन इसके बाद प्रियंका और निक की मुलाकातों का सिलसिला चल निकला और आज ये कपल अपने रिश्ते को लेकर गंभीर दिखाई देता है।