बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस बार अफना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं ‘क्वॉन्टिको’ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस उनके लिए बर्थडे पर कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं। उनके इस सरप्राइज में प्रियंका का फेवरेट बीच डेस्टिेशन भी शामिल है। बता दें, 18 जुलाई को प्रियंका का जन्मदिन है। प्रियंका इस बार अपना जन्मदिन कथित बॉयफ्रेंड निक के साथ मनाएंगीं।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए पार्टी होस्ट करेंगे। ये पार्टी न्यूयॉर्क में होगी। तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ये कपल ग्रीस में एक रोमांटिक डेट पर क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेगा। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबित, निक के पास प्रियंका चोपड़ा के लिए स्पेशल सरप्राइज है। यह सरप्राइज निक ने स्पेशली प्रियंका के जन्मदिन के लिए प्लान किया हुआ है। सोर्स के मुताबिक, निक ने प्रियंका को सरप्राइज करने के लिए उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन में उनका बर्थडे प्लान किया है।

इसके चलते उन्होंने पहले ही बुकिंग करा ली है। लेकिन फिलहाल कोई भी इस स्पेशल डेस्टिनेशन के बारे में कुछ नहीं जानता। बता दें, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी- भारत और द स्काय इज पिंक। कुछ दिनों पहले प्रियंका इंडिया में ही थीं। इस दौरान निक भी उनके साथ थे। निक प्रियंका के साथ उनके मुंबई वाले घर भी गए, जहां वह प्रियंका की मॉम से जाकर मिले।