प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। देसीगर्ल और पॉप स्टार की शादी की तस्वीरों के देखने के बाद फैन्स इन्हें शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। रेड कलर के लहंगे में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं निक जोनस गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। इनसाइड फोटोज में प्रियंका और निक के पोज देखने लायक है। दरअसल प्रियंका ने क्रिश्चियन और हिंदू वेडिंग की एक-एक तस्वीर को शेयर किया था। जिसके बाद फैन्स शादी की और तस्वीरों को देखने के लिए उत्साहित थे।

शादी की इनसाइड तस्वीरों में प्रियंका और निक वरमाला के मौके पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में प्रियंका लंबा घूंघट लेकर मंडप पर जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही देसीगर्ल की भाइयों के साथ वरमाला के लिए मंडप पर जाती हुई नजर आ रही हैं। देखते ही देखते प्रियंका की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका की ज्वेलरी और आउटफिट की हो रही है। प्रियंका ने शादी में डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा पहना था।

देखें तस्वीरें- 

प्रियंका चोपड़ा।
निक जोनस का वरमाला पहनाता हुए प्रियंका चोपड़ा।
दुल्हन के अवतार में प्रियंका चोपड़ा।
पोज देते हुए प्रियंका चोपड़ा।

1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाने के बाद कपल ने मंगलवार को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में करीबी मित्रों और रिश्तेदारों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक दिसंबर के मध्य तक मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स शामिल होंगे। इस पार्टी के बाद प्रियंका और निक हनीमून के लिए भी रवाना हो जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिया तोहफा, निक संग शेयर कीं हिंदू और कैथोलिक शादी की तस्‍वीरें