देशभर में कोरोना के केसेज में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। तमाम शहरों में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की कमी भी देखने को मिल रही है। इस मुद्दे को लेकर सियासत भी जारी है। इसी बीच न्यूज़ 18 पर अमिश देवगन के शो में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पात्रा, कांग्रेस नेता अलका लांबा से भी उलझ पड़े।
अरविंद सावंत सेकहते हैं- चिट भी मेरी पट भी मेरे, महाराष्ट्र में वसूली में व्यस्त थे आप। आप 100 करोड़ रुपए हफ्ता वसूली में आप व्यस्त थे। मैं आपको बता रहा हूं कि आप तो अच्छे आदमी हैं, लेकिन 100 करोड़ रुपए वसूली चल रहा था महाराष्ट्र में..उसमें सारे लोग व्यस्त थे। संबित पात्रा के ऐसा कहने पर शिवसेना नेता नाराज हो जाते हैं और डिबेट छोड़ने की बात करते हैं।
तभी एंकर अमिश देवगन कहते हैं- अरविंद जी आप डिबेट से उठकर जाना चाहते हैं तो आपकी मर्जी, लकिन लास्ट टाइम जब कोरोना हुआ तो 100 करोड़ का कांड हुआ। बताइए आखिरी बात जब ये हुआ था तो ये मामला तब ही सामने आया। इसमें अब सीबीआई जांच हो रही है।
#ये_देश_है_हमारा
अमिश देवगन के सवाल पर क्यों भड़के अरविंद सावंत ? #corona #CoronaVaccine #CoronaCurfew #COVID19India #Politics #BJP #shivsena #Congress @AMISHDEVGAN pic.twitter.com/pUAtbJ4eHV— News18 India (@News18India) April 18, 2021
तभी भड़कते हुए अरविंद सावंत उल्टा अमिश देवगन से सवाल करने लगते हैं और कहने लगते हैं- ये आपका राज धर्म है क्या जो ये सवाल कर रहे हैं? मेरे सवाल का जवाब दे दो। यही तो गंदी राजनीति है, लोग मर रहे हैं और तुम्हें पड़ी है इसकी। अरे कर रहे हैं वो सीबीआई जांच। तो क्यों कर रहे हो इस विषय पर बहस?
#ये_देश_है_हमारा
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा और अलका लांबा के बीच तीखी बहस.#corona #CoronaVaccine #CoronaCurfew #COVID19India #Politics #BJP #Congress @AMISHDEVGAN pic.twitter.com/SN9Hp8IeCb— News18 India (@News18India) April 18, 2021
अमिश देवगन गुस्से में कहते हैं- ‘अरे सवाल आपको खराब लग रहा है। जो कर रहे थे वो खराब नहीं लग रहा था। मैं तो सवाल कर रहा हूं कि कोविड मैनेजमेंट के समय में आपके पूर्व गृहमंत्री हैं उनपर 100 करोड़ रुपए के आरोप लग गए। ये आपका कोविड मैनेजमेंट था? तो सवाल तो खड़ा होगा ना? ये सवाल आपको चुभ रहा है लेकिन तब आपको राजधर्म नहीं दिख रहा था? आपको सवाल में खराबी दिख रही है? सर आप अपना काम संवारने में ध्यान देंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।’
ऐसे में संबित पात्रा की तरफ इशारा करते हुए अरविंद अमिश से कहने लगे कि वो तो राजनैतिक पार्टी के हैं आप भी यही करने लगे, आप भी यही काम कर रहे हो। इसके बाद कांग्रेस लीडर अलका लांबा और बीजेपी नेता संबित पात्रा के बीच बस छिड़ जाती है।
संबित कहते हैं- मुझे बड़ी हैरानी है इस बात की कि यहां कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र की स्थिति बहुत अच्छी है! महाराष्ट्र में लोगों को पहले से कॉन्फिडेंस में लिया है और लॉकडाउन किया है। महाराष्ट्र में किसी भी प्रकार की अस्थिती नहीं? संबित पात्रा जब राज्य को लेकर कुछ आंकड़े पेश कर रहे होते हैं तभी अलका लांबा कहती हैं- कुछ भी बोल रहे हैं आप!
संबित पात्रा आगे पूछते हैं- ये वही लोग हैं ना जिन्होंने वैक्सीन को लेकर तंज कसा था? जिन लोगों ने कहा था कि हम वैक्सीन नहीं लेंगे चाहे लो अखिलेश यादव हो, पंजाब सरकार हो या छत्तीसगढ़। क्या राहुल गांधी ने वैक्सीन के प्रति सम्मान दिखाया? क्या उन्होंने विश्वास दिखाया वैक्सीन के प्रति? क्या उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जाओ वैक्सीन लगवाकर आओ? आप हैं जो लॉकडाउन के खिलाफ थे, आप हैं जो वैक्सीन के खिलाफ हुए, अब आप कह रहे हैं कि लॉकडाउन होना चाहिए।
दूसरी बात आप रैलियों की बात करते हैं, देखिए किस प्रकार से राहुल गांधी इतनी बड़ीरैली को बंगाल में जाकर संबोधित करते हैं? दूसरे के लिएआप ऐसे कहते हैं, ये शिवसेना नेता भी बैठे हैं यहां ये भी यही कह रहे थे। संजय राउत जी ने रोड शो किया है। महाराष्ट्र में क्या हाल है वो देखा ना आपने। संबित पात्रा की बातों का जवाब देते हुए अलका भड़कती हैं और कहती हैें- अपने गिरेबान में झांक कर देखिए। मध्यप्रदेश में नकली दवाएं पकड़ी जा रही हैं। तभी बीच में टोकते हुए अमिश कहते हैं आप दोनों रुकिए तू-तू मैं-मैं मत करिए।
